नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)( लक्ष्य शर्मा) चुनाव व्यय निगरानी पर निहित निर्देशों के अनुसरण में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आदेश जारी करते हुए जिला सिरमौर विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के अपरोक्ष तौर पर किये जाने वाले खर्च की निगरानी के लिए सिरमौर जिले में जिला व्यय निगरानी समिति (डीईएमसी) का गठन किया है। जिला व्यय निगरानी समिति में व्यय प्रेक्षक(निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी), जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी), सिरमौर एवं एडीसी, सिरमौर, शामिल होंगे।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.गौतम ने गत 7 अक्तूबर को जारी अधिसूचना का शुद्धिपत्र जारी करते हुए राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों द्वारा नगर परिषद, स्थानीय अधिसूचित समिति व नगर पंचायतों में होर्डिग्ज अथवा बैनर्ज की निर्धारित की गई दर्रें को 350 रुपये के स्थान पर 150 रुपये प्रतिदिन प्रतिवर्ग मीटर पढे़ जाने की अधिसूचना जारी की है।
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-डा. राजीव बिन्दल ने आज माजरा में आम जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा माजरा में खोली गई उप तहसील क्षेत्रवासियों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा की पांवटा क्षेत्र की 12 पंचायतों के हजारों लोगों को तहसील के कार्य के लिए पौंटा साहिब जाना पड़ता था, किन्तु अब उनके घरद्वार पर उप तहसील खुलने से उन्हें बहुत लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने झूठे वायदों का झुनझुना बजाकर ज्यादा समय तक लोगों को भ्रमित नहीं कर सकती है। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष…
आनी (हिमाचल वार्ता न्यूज)( रेणु ब्यास)पुलिस थाना आनी के तहत निगान-रानाबाग सड़क पर दरोट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में लुढ़ककर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार देर शाम चार युवक कार में बैठकर जा रहे थे कि शबाड़ से आगे दरोट के पास चालक चंद्रेश कुमार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खेतों में लुढ़क गया। इसमें…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(रेणु ब्यास):-आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन छठी मइया की पूजा के लिए प्रसाद बनाया जाता है और शाम को सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। बता दें, इस साल 28 अक्तूबर से छठ पूजा की शुरुआत हुई। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है।इसके बाद खरना, अर्घ्य और पारण किया जाता है। इसमें विशेष तौर पर सूर्य देवता और छठ माता की पूजा की जाती है। चार दिनों तक चलने वाले लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन डूबते हुए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्यशर्मा) अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी उत्सव-2022 में लाईट एवं साउण्ड प्रणाली सेवाएं प्रदान करने के लिये रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एव एसडीएम नाहन ने अल्पावधि निविदाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक व्यक्तियों से पहली नवम्बर 2022 को दोहपर एक बजे तक उनके कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। ध्वनि प्रसारण व लाईट सेवाएं उपलब्ध करवाने की शर्तों से संबंधित निविदा दस्तावेज एसडीएम नाहन के कार्यालय से आगामी 31 अक्तूबर से पहली नवम्बर दोपहर 12बजे तक एक हजार रुपये के शुल्क के साथ प्राप्त किये जा सकते हैं। लाईट एवं साउण्ड सेवा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस के लिए सिरदर्दी बना पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में 10 दिन पहले हुए हत्याकांड से राज का पर्दाफाश हो गया है। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाने में सिरमौर पुलिस के जाबाज पुलिस अधिकारियों ने कामयाबी हासिल कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार, माँ-बेटे की इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि गाँव का ही दूर पार का रिश्तेदार निकला है। हत्यारे के साथ निजी रंजिश भी बताई जा रही थी।हत्यारे के द्वारा हत्या को अंजाम दिए जाने के बाद वह लगातार अपने ही गांव में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि को शनिवार को जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिये। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि नामांकन वापिस लेने वालों में 55-पच्छाद (अ.जा.) निर्वाचन सभा क्षेत्र में अजय कुमार, 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र से ममता देवी तथा 58-पावंटा साहिब से शमशेर अली व अनिन्दर सिंह नौटी ने अपने नामांकन वापिस लिये हैं जबकि 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.) तथा 59-शिलाई निर्वाचन सभा क्षेत्रों से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापिस नहीं…