नाहन 20 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में हाल ही में संपन्न जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में 18 नए स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड पांवटा के अन्र्तगत ग्राम पुडली ग्राम पंचायत भरोग बनेडी, ग्राम बबोड ग्राम पंचायत संखौली, ग्राम मेहरूवाला, ग्राम खोडोवाला, ग्राम गुरूवाला, पावंटा साहिब वार्ड न0-1, ग्राम बडवास ग्राम पंचायत बडवास, ग्राम पंचायत पोका, ग्राम पम्ता वार्ड न0 3 ग्राम पंचायत शमाह पम्ता सहित विकास खण्ड शिलाई…
Author: Himachal Varta
नाहन 20 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर की नाहन पुलिस ने 27 मई को हुई चोरी के मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार संतराम शर्मा ने 23 मई को पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई कि वह रुपेश गर्ग के मकान में किराए पर रहता है। वह 27 मई को स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गया। जब वापस कमरे में आया तो उसने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा। जब वह अंदर आया तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई, उसने देखा कि अलमारी के…
नाहन 20 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):-बीते रविवार की रात को अप्पर कैंट नाहन राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले शरारती तत्व जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं। कच्चा टैंक पुलिस के तेजतर्रार जवान बड़ी गहनता से जांच में जुट चुके हैं। गौरतलब हो कि अप्पर कैंट मुख्य सड़क के पास बीते कल रविवार की रात को तीन निजी वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए थे। जिसके बाद वाहन मालिकों के द्वारा कच्चा टैंक पुलिस को शिकायत दी गई थी। कच्चा टैंक पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही वह जांच में जुट…
नाहन 19 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के नाहन सिथित प्रदेश के जाने माने नर्सिंग कालेज माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओ द्वारा ब्लड डोनेशन-डे के उपलक्ष्य मे मेडिकल कालेज नाहन मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा इस दिवस का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान कालेज की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक व स्वास्थ्य शिक्षा द्वारा लोगो को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओ ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा की कोई भी व्यक्ति औरत, पुरुष, लडका, लडकी जिसका वजन 40 किलोग्राम…
नाहन 19 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ सिरमौर जिले के नाहन शिवपुरी स्थित हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक के घर जाकर, उनके बेटे प्रबल कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 30 वर्ष के थे। गौरतलब है कि प्रबल कौशिक, प्रतिभा कौशिक के पोते थे, जो भाजपा की एक वरिष्ठ नेत्री हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को…
नाहन 19 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब के तारूवाला स्थित दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल के होनहारों ने जमा दो के परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। स्कूल के छात्र राहुल ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि राहुल ने 470/500 यानि 94 प्रतिशत अंक लेकर न केवल स्कूल…
नाहन 19 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर उन्हें स्वरोजगार अपनाने के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनका कौशल विकास करने तथा स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना क्रियान्वित की जा रही है। प्रदेश के ऐसे अनेको युवा हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाकर नौकरी के बजाय स्वरोजगार को तरजीह दी और अपना कारोबार आरम्भ कर समाज में स्वाभिमान के साथ जीवन यापन करने के अतिरिक्त अन्य बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार दे रहे है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की लाभार्थी डा0 रोहिणी शर्मा, पत्नी डा0…
नाहन 18 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला परिषद सिरमौर द्वारा पंचायतों में 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशि की समीक्षा बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जिला परिषद सीमा कन्याल ने की। बैठक में पांच स्थाई समितियों साधारण स्थाई समिति, वित्त संपरीक्षा और योजना समिति, शिक्षा और स्वास्थ्य समिति, सामाजिक न्याय समिति व कृषि और उद्योग समिति की बैठकों का आयोजन कर विभाग से संबंधित सभी योजनाओं के बारे विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, स्थायी समितियों की बैठक में उन्हें सौंपे गए सभी विषयों के बारे में गहनता से चर्चा की गई। जिला परिषद सचिव…