Author: Himachal Varta

नाहन 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में खाली पड़े पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा खंड नाहन ब्लाक के अंतर्गत 29 पदों के लिए विभाग को 316 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों के बाद 15 जून से 18 जून तक आवेदनकर्ताओं की काउंसलिंग और उनके डाक्यूमेंट्स की जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 21 प्राइमरी तथा 8 मिडिल स्कूलों के लिए पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर रखे जा रहे हैं। बता दें कि इस…

Read More

नाहन 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले का हिमाचल प्रदेश में जोरदार विरोध हो रहा है। जिला सिरमौर के नाहन में युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। सेना भर्ती नियमों में संशोधन से गुस्साए युवाओं ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज किया। युवाओं ने चौगान मैदान से लेकर डीसी ऑफिस तक रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, केंद्र सरकार ने अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती का फैसला लिया है। सेना ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले लिखित परीक्षा होगी,…

Read More

नाहन 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):-दलित शोषण मुक्ति मंच का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी डायरेक्टर ऑफ जनरल मनोज कुमार व केंद्रीय समाजिक न्याय एवम अधिकारिता राज्य मंत्री रामनाथ अठावले से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय मे मुलाकात की तथा उन्हे “हाटी” जनजातीय क्षेत्र घोषित होने से इस क्षेत्र मे रहने वाले 40% अ०जा० वर्ग के ऊपर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। आशीष कुमार संयोजक दलित शोषण मुक्ति मंच सिरमौर , राजू राम व लायक राम ने वर्ष 2017 की रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को पेश कर‌ मंत्री को अवगत करवाया कि आरजीआई ने अपनी रिपोर्ट…

Read More

नाहन 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला की खुशहाली और सद्भावना को लेकर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ तथा कानूनगो पटवारी एसोसिएशन के द्वारा यज्ञ व भंडारा आयोजित किया गया। बड़ी बात तो यह है कि यह आयोजन करीब 3 वर्षों के बाद किया गया है। जबकि इससे पहले लॉकडाउन व कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को हवन का आयोजन उपायुक्त परिसर में किया गया। जिसमें उपायुक्त जिला सिरमौर आरके गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त मनेष कुमार, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, डीआरओ नारायण सिंह यज्ञ में मुख्य रूप से शामिल रहे। जबकि उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सत्येंद्र…

Read More

नाहन 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :– जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जलागम विकास परियोजनाएं एवं स्प्रिंगशेड प्रबंधन 2.0 के तहत विकास खंड पावंटा साहिब की 9 पंचायतें जिनमें कलाथा बढ़ाना, शिवा रुदाना, टोहरू डांडा आन्ज, नघेता, डांडा, बइला, भरली, गोजर अडयान, राजपुरा व विकासखंड पच्छाद कीे 3 पंचायतों बानी बखोली, कुठार, टिकरी कुठार को पानी की समस्या से निजात दिलाया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज बचत भवन में  जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 15…

Read More

नाहन 17 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी जिला सिरमौर के 1200 कैडेट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए सूबेदार नरेश कुमार ने बताया कि फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर जिला के 18 स्कूलों और 3 महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 जून को नाहन के चौगान मैदान में प्रशासन के साथ पीजी कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय तथा बॉयज स्कूल के एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे। जबकि पांवटा साहिब में बॉयज स्कूल गुरु नानक मिशन स्कूल तथा…

Read More

पांवटा साहिब 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब से पुरूवाला, सिंहपुरा, भंगानी, गोजर, डाकपत्थर रोड पर मुरम्मत व पुनरुद्धार कार्य के चलते बांगरण पुल यातायात के लिए आगामी 14 जुलाई, 2022 तक प्रथम चरण में बंद रहेगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किये है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग से सम्बद्ध एजेंसी द्वारा मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिये बांगरण पुल के…

Read More

ददाहू 16जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) नंबरदार जन कल्याण महासंघ की एक बैठक तहसील परिसर ददाहु में संपन्न हुई। यह बैठक  जन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में लगभग 32 नंबरदारो ने भाग लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार ददाहु करमचंद को नंबरदार द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में डॉक्युमेंट रायटर्स मनमाने तरीके से मनमाने रेट  वसूल कर रहे हैं।  इनके रेट प्रशासन निर्धारित करें और पेश किए जाने वाले डॉक्यूमेंट के साथ उनकी रसीद लगाना सुनिश्चित करें।…

Read More