नाहन 15 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज)- पांवटा साहिब में बढ़ते साइबर क्राइम व अनजान महिलाओं से भी इंटरनेट मीडिया पर बातचीत करने के बाद ब्लैकमेल होने को लेकर डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने युवाओं व अन्य लोगों को इससे बचने को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने युवाओं व अन्य लोगों को सोशल साइट के द्वारा हो रहे क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए ऐसे क्राइम से कैसे बचना है, बताया। डीएसपी ने छात्रों को बताया कि आजकल साइबर अपराध लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है।…
Author: Himachal Varta
नाहन 15 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- थाना क्षेत्र रेणुकाजी के अंतर्गत धारटीधार क्षेत्र के थाना कशोगा गांव में लाखों रुपए की कीमत की खैर की लकड़ी गायब हो गई है। यह लकड़ी ठेकेदार ने एक किराए के गोदाम में रखी थी जहां से किसी ने ताला तोड़कर उसे चुरा लिया। खैर की करीब 80 क्विंटल लकड़ी के चोरी होने की शिकायत ठेकेदार ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि खैर की करीब 80 क्विंटल लकड़ी बीती 18 मई को थाना कशोगा गांव में किराये के एक गोदाम में रखी थी।…
राजगढ़ 15जून (एसपीजैरथ)(हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में अपने मामा के घर मां के साथ आई एक पांच वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। राजगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार मध्य रात्रि करीब 1.30 बजे सोनम पुत्री कुलदीप ग्राम गहनोग डाकघर भूज्जल तहसील राजगढ़, आयु 5 वर्ष जो अपने मामा ओमप्रकाश के घर धरोटी में आई हुई थी। रात को कमरे में अपनी मां के साथ सोई हुई थी। अचानक कहीं से कमरे में सांप घुस आया तथा उसने सोनम को डस लिया, जबकि सांप ने बच्ची…
नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन-कुम्हारहट्टी-907ए नेशनल हाईवे आईटीआई के समीप एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या (पीबी 22 के 9459) रोहडू से काला अंब की ओर जा रहा था। यह ट्रक दिल्ली से सेब के खाली बॉक्स रोहडू में खाली कर वापस लौट रहा था। ट्रक जैसे ही आज मंगलवार 3:20 के आस-पास आईटीआई की चढ़ाई चढ रहा था तभी उसका ब्रेक प्रेशर पाइप फट गया। जिसके चलते ट्रक ने ब्रेक छोड़ दिए और वह पीछे की तरफ तेज गति पकड़ गया। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए पीछे…
नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आलम यह है की जिला की सड़के मानव खून की प्यासी बन गई है। गिरिपार के शिलाई क्षेत्र के टिंबी के पास एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई , जिससे 15 वर्षिय किशोरी की दुखद मौत हो गई है। साथ ही तीन अन्य सवार घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब- शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर टिम्बी के पास एक सड़क हादसा उस समय पेश जब एक ही परिवार के लोग एचपी 85-9010 कार में सवार होकर…
नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन के ऐतिहासिक कालिस्तान तलाब के समीप राम भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पहले पंडित वेदाचार्य विजयरमल और पंडित कमलेन्दर शर्मा के दिव्य मन्त्रों के बीच हवन-पूजन आदि किया गया। आयोजित हवन में भारी संख्या में हनुमान भक्तों ने पूर्णाहुति दी। मूर्ति स्थापना के बाद स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बता दें कि यह ऐतिहासिक स्थल है जिसके कुछ क़दमों की दूरी पर सिद्ध शक्तिपीठ कालिस्तान मंदिर है। जिस स्थान पर मूर्ति की स्थापना की गई है कभी यहाँ गुड़ियों का मेला…
नाहन 14 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केन्द्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर उनके आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्तर का उत्थान तथा उन्हें समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका लाभ उठाकर लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। ऐसी ही एक लाभार्थी हैं जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमण्डल के अन्र्तगत दूरदराज के दिवडी खंडाह गांव की 32 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी मंगल सिंह जो सामान्य वर्ग के (गरीबी की रेखा से नीचे) परिवार से संबध रखती हैं। श्यामा देवी के परिवार में 8 सदस्य हैं। उनका बेटा दसवीं तथा बेटी दस…
नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भुटली मानल कार दुर्घटना में मारे गए भुटली मानल के श्मशान घाट पर पहली बार दो भाइयों की चिताएं एक साथ जलाई गई। दोनों भाइयों की चिताएं एक साथ जलता देख यहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। दो भाइयों की मौत से गांव में गमगीन माहौल नजर आया। हादसे में एक ही परिवार की दो अर्थियां एक साथ उठने के बाद गांव के कई घरों के चुल्हे तक नहीं जले। गांव में सन्नाटा पसरा नजर आए तो बच्चे भी खेलते नजर नहीं आए। हादसे के शिकार बने लोगों के परिजनों…