नाहन 12 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने सिरमौर व ऊना में महाप्रबंधक कार्यालयों को अपग्रेड किया है, अब यहां महाप्रबंधक की बजाय संयुक्त निदेशक पद के अधिकारी सेवाएं देंगे। विभाग ने ये निर्णय औद्योगिक विस्तार के मद्देनजर लिया है। विभाग ने नाहन व ऊना में संयुक्त निदेशकों के पद सृजित करने की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी कर दी थी, लेकिन शनिवार को संयुक्त निदेशकों को नियुक्ति भी प्रदान कर दी गई है। सिरमौर के मुख्यालय नाहन में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक जीएस चौहान को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। सोमवार को…
Author: Himachal Varta
नाहन 12 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान कासम पुत्र नूर अली निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत क्यारी के आमटा से धौलाकुआं बारात गई हुई थी। इसी बीच शाम के समय जब एचपी71-5876 पिकअप बारातियों को धौलाकुआं से वापस लेकर आमटा आ रही थी, तो बांसवाला के समीप चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में गिर गई। हादसे के बाद…
नाहन 11 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक विला राउंड सैरगाह में आगजनी से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब 12 घण्टो की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। विला राउंड सैरगाह में आग से कई छोटे-बड़े पौधे जलकर राख हो गए सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रात भर मौके पर डटी रही। मीडिया से बात करते हुए फायर ऑफिसर अग्निशमन केंद्र…
श्री रेणुका जी 11 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)ददाहू के ऊपरी बाजार में सड़क के दोनों और की गई मोटरसाईकिल की पार्किंग स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंचायत के सफाई कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बन गई है | सड़क के दोनों और खड़े किए गए दोपहिया वाहनों की वजह से आपातकालीन स्थिति में इस क्षेत्र में किसी भी वाहन का यहां से निकलना सम्भव नही हो पाता है | कई बार तो आसपास के ग्रामीण अपने मोटरसाईकिल यहां खड़े करने के बाद कई-कई हफ़्तों बाद लौटने हैं | यहां खड़े कुछ मोटरसाईकिल तो छः महीने से अधिक से यहां खड़ी की गई हैं…
राजगढ़ 11जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज़) :- राजगढ विकास खंड के करगाणू पंचायत के पलाशला गांव के साथ करोड नामक स्थान लगभग 90 करौड की लागत से वैदिक गूरूकुलम व एक तंत्रपीठ की स्थापना की जाएगी। बटुक भैरव जयंती के शुभ अवसर पर काली मठ फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में काली मठ मंदिर, गाँव करोड में परम पूज्य गुरुदेव जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज के आशीर्वाद एवं प गुरुदेव शरभेश्वरा नंद भैरव महाराज के सानिध्य में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सेजल के कर कमलो द्वारा काली मठ मंदिर में शिवलिंग के रूप में बटुक भैरव व धूना की स्थापना की गयी।…
नाहन 11 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अर्न्तगत जिला सिरमौर के किसान प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त कर खुशहाली के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। जिला में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विभाग द्वारा गत तीन वर्षो में 411 प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके अर्न्तगत 16133 किसान प्रशिक्षण प्रदान किया गया और 10324 किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती को अपनाया गया है। जिला में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 1029 हेक्टेयर…
नाहन 11 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- यदि नौरंगाबाद स्कूल के शिक्षकों और इको क्लब के सदस्यों की जुगत काम आई तो लंबे समय तक हरी सब्जियों और फलों को प्राकृतिक रूप से संरक्षित किया जा सकेगा है। इन दिनों राजकीय उच्च विद्यालय नौरंगाबाद के इको क्लब के सदस्य और शिक्षक प्राकृतिक रूप से सब्जियों को सुरक्षित रखने का पर कार्य कर रही है। जानकारी के मुताबिक राजकीय उच्च विद्यालय नौरंगाबाद के इको क्लब के सदस्य छात्रों ने अपने मध्यान भोजन की हरी सब्जियों को लंबे समय तक तरोताजा रखने के लिए मिट्टी व हरे पत्तों के मिश्रण से…
पांवटा साहिब 11 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने आज रामपुर घाट, मानपुर देवड़ा व गोजर में अवैध खनन के मामलों के सम्बन्ध में वन मंडल अधिकारी व खनन विभाग के अधिकारियों सहित सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विषय में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा जिन स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है, उनकी टीम के साथ जांच की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पाया। जिनके मौके पर ही चालान किए…