Author: Himachal Varta

श्री रैणुका जी 10 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ददाहु – बिरला वाया तिरमली सड़क में टारिंग के निर्माण कार्य की है जो साफ बयान कर रही है कि सड़क की टारिंग के दौरान किस तरीके से यहाँ भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर यहां सड़क निर्माण में लीपापोती की गई है। 15 से 20 दिन पहले ही इस सड़क में टारिंग का काम किया गया है। और कलाकारी ऐसी की तस्वीरें देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे। दरअसल यहां ठेकेदार ने मिट्टी के ऊपर ही टारिंग कर दी जो अब उखड़ने शुरू हो गई है। रेणुका जी विधानसभा में एक सड़क के…

Read More

नाहन 10 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में कबड्डी एकेडमी पांवटा से दो युवाओं का स्टेट ट्रायल होने के बाद  छात्रावास बिलासपुर के लिए चयन हुआ है। जिसमें एक युवक प्रिंस छींटा 15 वर्ष  पुत्र प्रताप छींटा गांव बाग  जिला शिमला तहसील कुपवी रहने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रिंस 10वी कक्षा का छात्र है और यह छात्र पांवटा ग्लोबल स्कूल में पढ़ता है। दूसरे युवक का नाम विशाल शर्मा पुत्र कानचंद शर्मा गांव खड़कहां जिला सिरमौर तहसील शिलाई का रहने वाला है। इन दोनो युवकों का कबड्डी छात्रावास बिलासपुर के लिए चयन हुआ है। सिरमौर…

Read More

नाहन 10 जून (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचलवार्ता न्यूज)- चुनावी वर्ष शुरू होते ही जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। आज शुक्रवार को नाहन सर्किट हाउस में बैठक कर कांग्रेस के विधायक, पार्षद, पंचायतों के प्रधान, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्यों सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला। हालांकि इस आपात बैठक में कांग्रेसियों ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी थी। बावजूद इसके इस आपात बैठक की प्रोसिडिंग और राजीव शुक्ला सहित एआईसीसी को भेजा गया पत्र मीडिया के हाथ लग गया। बैठक में शामिल करीब…

Read More

नाहन  10 जून – 33/11 के0वी0 सब स्टेशन दोसड़का में आवश्यक रखरखाव के चलते नाहन शहर व आसपास के क्षेत्र में 13 जून 2022 को प्रातः 9ः00 से सायं 6ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल न0 2  ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नाहन शहर, शम्भुवाला बनकला, सतीवाला, बोलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जब्बल का बाग, जमटा, रामा धौन, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया और विक्रबाग स्थानों पर विद्युत् आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

Read More

नाहन 10 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि वह अपने शरीर का स्वार्गीण विकास कर सकें। यह उदगार उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने 14वीं हि0प्र0 जिला स्तरीय राजकीय/निजि उद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान स्पोर्टस मीट(पुरूष) 2022 के समापन अवसर पर आई0टी0आई0 नाहन में उपास्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।        उपायुक्त ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वह बधाई के पात्र हैं तथा जो प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर सके वह निराश न हों…

Read More

नाहन 10 जून( हिमाचल वार्ता न्यूज) – जिला उद्योग केंद्र नाहन के सौजन्य से दिनांक 15 जून 2022 को सुबह 11 बजे शिलाई क्षेत्र के चाणपुरधार और 16 जून को सुबह 11 बजे गत्ताधार में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और स्टेट मिशन ऑन फूड प्रोसेसिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास की 8-8 पंचायतों के लोग शामिल होंगे। यह जानकारी प्रबंधक प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र नाहन, ओंकार सिंह कटोच ने दी।

Read More

नाहन 10 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में स्वामित्व योजना के तहत आबादी देह वाले 720 राजस्व ग्रामों में रह रहे लोगों को रिहायशी भूमि का मालिकाना हक दिया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने सभी उपमण्डल दण्डाधिकारीयों व तहसीलदारों के साथ आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2020 को निर्दिष्ट तिथि रखते हुए रिहायशी भूमि के मालिकाना हक के लिए लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। योजना के तहत आबादी देह वाले 720 राजस्व ग्रामों में 20 जून 2022 तक बाहरी सीमाएं अंकित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आबादी देह की…

Read More

नाहन 10 जून‌ ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शहर के बिरोजा फैक्ट्री समीप दो बाइकों के आपसी टक्कर में तीन युवकों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। तीनों घायलों युवकों को मेडिकल कॉलेज नााहन इ‌लाज के लिए भर्ती करवाया गया। तीनों की हालत स्थिर है। जानकारी मुताबिक हादसा बिरोजा फैक्ट्री के गेट के ठीक सामने हुआ है। यहां एक बुलेट व बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में घायल एक युवक मेडिकल कॉलेज का प्रशिक्षु बताया जा रहा हैं। मौके से कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। अंदाजा लगाया…

Read More