Author: Himachal Varta

नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भीषण गर्मी के बीच सिरमौर जिला में पेयजल सप्लाई को लेकर जलशक्ति विभाग गंभीर है। जिला की सभी 1308 पेयजल की में स्थाई से चल रही है और पेयजल आपूर्ति बहाल है। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विशाल जसवाल ने बताया कि जिला में सभी में सभी स्कीमें स्थाई रूप से चल रही है और कहीं पर भी पानी की कमी सामने नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी की गए है ताकि किसी भी तरीके…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ददाहू के ऊपरी बाजार में सड़क के दोनों और की गई मोटरसाईकिल की अवैध पार्किंग को लेकर आज स्थानीय पुलिस ने  कार्यवाही करते हुए, कुछ दोपहिया वाहनों के चालान काटे हैं | उल्लेखनीय है कि अपर बाजार की सड़क के दोनों और खड़े किए गए दोपहिया वाहनों की वजह से आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी वाहन का भी यहां से निकलना सम्भव नही हो पाता है | वंही ग्राम पंचायत ददाहू के सफाई कर्मचारी भी कचरे के निपटारे के लिए लगाए गए वाहन को निकालने के लिए परेशानी से गुजरते हैं |  सड़क के बीचों बीच …

Read More

नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला की कमरऊ तहसील के छोटे से गांव कांडो च्योग  का युवा हर्षित चौहान भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बना। ईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद हार्षित चौहान विधिवत रूप से भारतीय सेना का हिस्सा बने। इस मौके पर हर्षित चौहान के परिजन इस मौके के गवाह हर्षित चौहान की माता शांता चौहान,पिता ध्यान सिंह चौहान के अलावा दादा नताराम चौहान, चाचा सेवानिवृत नायब सुबेदार भवान सिंह चौहान, बुआ तारा तोमर व  उनका बेटा विवान तोमर भी बने। परिजन अपने बेटे की इस उपलब्धि से गदगद हैं। हर्षित चौहान  पहली…

Read More

पांवटा साहिब 13 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त स्वरोजगार, स्वावलंबन तथा सम्मान से जीवन यापन के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। यह उद्गार बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री, सुखराम चौधरी ने आज पांवटा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया मंे 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान का शिलान्यास करने के उपरांत जन समूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पांवटा विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज क्षेत्र…

Read More

नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र संगड़ाह के साथ लगती भूतमढ़ी चूना खदान पर चट्टान अथवा भारी पत्थर गिरने से गत देर शाम को दो मजदूर घायल हो गए। घायल कामगार कुलदीप व मुलतान दोनों साथ लगते गांव गनोग के बताए जा रहे हैं और इनमें से एक को नाहन मेडिकल कालेज रैफर किया गया है। हाल ही में गत चार मई को मिनी सचिवालय संगड़ाह के सामने मौजूद वालिया माइन में भी 55 वर्षीय मंडोली गांव के एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई थी। संबंधित खनन उद्योग के संचालक, पुलिस अधिकारियों व…

Read More

नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ):- सिरमौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के बाद संगठन में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल चौधरी ने गुटबाजी से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेस एकजुट है जो भी हुआ है उसे हम मिलजुल कर सुलझा लेंगे। नाहन सीट पर दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में इकबाल मोहम्मद ने कहा कि वह फोन पर ऐसी बातें नहीं करते, आमने-सामने बैठ कर बात करेंगे। मगर उन्होंने एक बात जरूर कही पब्लिक है तो सब कुछ है।…

Read More

पांवटा साहिब, 12 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुख राम चौधरी ने आज गोंदपुर में घृत बाहती चहांग महासभा के ज्ञान-भवन का शिलान्यास किया। यह भवन लगभग 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा। ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घृत बाहती चहांग समाज के अधिकतर लोग खेती-बाड़ी से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें यह याद रखना चाहिए कि उनके बुजुर्गों ने इस भूमि को अपनी मेहनत से संजोया है तथा उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए। यह जमीन बुजुर्गों की सौगात है जो एक दिन उनके काम आएगी। उन्होंने सभी…

Read More

नाहन 12 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ):- चुनाव से पहले ही सिरमौर में कांग्रेस आत्मघाती बाण का शिकार हो गई है। रविवार को नाहन के एक रिजॉर्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने सिरमौर कांग्रेस की गुटबाजी प्रखर नजर आई। गुटबाजी की पराकाष्ठा इस कदर रही कि राज्य स्तर के दिग्गज कांग्रेसी नेता व विधायक हर्षवर्धन चौहान सहित प्रदेश कांग्रेस महासचिव को मंच से नदारद कर दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस जनों की हुई इस भध को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करी। भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन की शुरुआत से पहले ही जिला…

Read More