पांवटा साहिब 16 जून( हिमाचलवार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। पांवटा साहिब उपमंडल में कांटी मशवा सड़क पर देर रात एक ट्रक के खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को गंभीर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया है, जहां से उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। देर रात को कांटी मशवा सड़क पर चालक टिप्पर (HP17B-3424) बैक कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक सड़क से बाहर हो गया। इसके बाद करीब 300 फ़ीट खाई में लुढ़क कर कोडगा-सखौली सड़क पर गिर गया।…
Author: Himachal Varta
नाहन 16 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर केमुख्यालय नाहन के बचत भवन में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समग्र शिक्षा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने की। उपायुक्तने बैठक में आए हुए प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि समग्र शिक्षा की जिला भर में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गंभीरता दिखाए। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत डाइट सिरमौर में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की प्रगति को उच्च शिखर तक ले जाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि जिला सिरमौर समग्र…
नाहन 16 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने 3 करोड़ रुपय की लागत से बनने वाले विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय शिलाई का भूमिपूजन किया। इसके साथ साथ 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कानूनगो कार्यालय गगटोली का शिलान्यास किया। शिलाई में 3 करोड़ की लागत से बनने वाले नए बीडीओ ऑफ़िस का भूमिपूजन किया। उन्होंने शिलाई ब्लाक के मेघावी छात्रों को लेपटॉप भी दिए। प्रेस को जारी ब्यान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज का दिन शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण…
नाहन 15 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- अमर शहीद व कारगिल योद्धा कुलविंदर सिंह के पैतृक गांव डोईयांवाला स्थित शहीदी स्थल पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव एवं शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय गिरी नगर के छात्रों ने मिलकर अमर शहीद कुलविंदर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने शहीद कुलविंदर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहीद सिपाही कुलविंदर सिंह 1990 से 18वीं गढ़वाल राइफल मे तैनात थे। ऑपरेशन कारगिल विजय दिवस के अंतर्गत…
नाहन 15 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में बाल मजदूरी व बाल शोषण को जड़ से मिटाने के लिए सभी सम्बंधित विभागों द्वारा विशेष जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां आयोजित चाइल्ड लाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया की इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों और पंचायतों के माध्यम से लोगों को भी जागरूक किया जाएगा ताकि वह अपने आस पास बच्चों के हितों की रक्षा कर सकें। उन्होंने बाल अधिकारों के उल्लंघन व बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई…
नाहन 15 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज):- नाहन में सहकार भारती ज़िला सिरमौर की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को प्रान्त संगठन प्रमुख डा. विवेक ज्योति और प्रान्त अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल ने विशेष रूप से सम्बोधित किया। उन्होंने संगठन के सामाजिक कार्यों और संगठन की कार्यशैली की जानकारी सभी सहकार बन्धुओं को दी। उन्होंने सहकारी संस्थाओं के विभिन्न प्रकल्प चलाकर समाज सेवा करने के लिए योजना बनाने पर बल दिया। प्रदेश में सहकारिता से सम्बन्धित कानूनी पहलुओं और इस सम्बन्ध में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। आशुतोष गुप्ता ने सहकारिता विषय पर सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।…
नाहन 15 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस को सिरमौर प्रशासन देश व प्रदेश की एक बड़ी पहल बनाने जा रहा है। योगा अब 1 दिन के लिए नहीं बल्कि हर दिन एक एक्सपर्ट के साथ सिखाया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम के द्वारा आयुष विभाग के माध्यम से ई-योगा की शुरुआत की जा रही है। इस योगा क्लास की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि योगा के लाइव स्टूडियो से प्रतिदिन योग एक्सपर्ट योगा सिखाएंगे। प्रशासन के द्वारा इस सुविधा के लिए कसरत भी शुरू कर दी गई है। इस बाबत अधिक जानकारी…
नाहन 15 जून( हिमाचलवार्ता न्यूज) – जिला सिरमौर में 21 जून को 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 10000 लोग पूरे जिला में योग करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नाहन चैगान में आयोजित किया जाएगा। नाहन चैगान के अतिरिक्त 14 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें गुरुद्वारा मैदान पांवटा सहिब, परशुराम ताल श्री रेणुका जी, स्कूल मैदान राजगढ़, स्कूल मैदान त्रिलोकपुर, स्कूल मैदान माजरा, स्कूल मैदान शिलाई, श्री…