नाहन 10 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- दुग्गल कैरियर पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब के 14 छात्र छात्राओं को श्री निवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत लैपटॉप मिले है। आदर्श कन्या स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उक्त योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए। जिसमें दुग्गल कैरियर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के पांच छात्र – छात्राओं व 10वीं कक्षा के 9 छात्र छात्राओं को ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी द्वारा लैपटॉप प्रदान किए गए। इस लैपटॉप वितरण समारोह में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने लैपटॉप प्राप्त करने वाले बच्चों को भविष्य में…
Author: Himachal Varta
नाहन 10 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर पुलिस की टीम ने नशा तस्करी के मामले में शिलाई व राजगढ़ से हीरोइन व चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एसआईयु टीम बीती रात शिलाई बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना दी कि गांव सरो निवासी एक व्यक्ति शिलाई क्षेत्र में चरस बेचने का धंधा करता है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को नाया गैस एजेंसी के समीप काबू किया तथा तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से बैग…
नाहन 10 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के सराहां मे आयोजित जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता में माजरा ब्लॉक के छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस एजुकेशन ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालय मेहत स्कूल की दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके लिए माध्यमिक विद्यालय मेहत की प्रभारी निशा व एसएमसी प्रधान नरेश कुमार ने शारीरिक शिक्षक श्याम शर्मा को बहुत-बहुत बधाई दी है तथा बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जोकि मंडी में होनी है के लिए शुभकामनाएं दी है। इस योगा ओलंपियाड में जिला सिरमौर के 14 एजुकेशन ब्लॉकों के…
नाहन 09 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-चुनावी वर्ष शुरू होते ही जिला सिरमौर में भाजपा ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। भाजपा के द्वारा वीरवार को नाहन में जिला कार्यालय खोल चुनावी शंखनाद भी कर दिया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में खोले गए पार्टी कार्यालय के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे। भाजपा के द्वारा कार्यालय का शुभारंभ करने से पहले हवन पूजन आदि किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित तमाम भाजपा दिग्गजों के द्वारा आत्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित…
नाहन 09 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन के लिए राज्य सरकार की ए0डी0आई0पी0 योजना के तहत सहायता एवं उपकरणों के निशुल्क वितरण हेतु मूल्यांकन व वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को नजदीकी जन सेवा केंद्र में पंजीकरण करवाना होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता और उपकरणों के मुफ्त वितरण हेतु दो चरणों में शिविर आयोजित किये जाएंगे। पहले चरण के…
नाहन 09 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) विद्युत उपमंडल सराहां के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र, जिसमें ग्राम टिककर, बारसडा, बटोल, सेर-भराल, कांगर-घाट, धरयार, बाग पशोग, पोघाट, पानवा कथाड आदि शामिल हैं, में 10 जून 2022 को 11 केवी सराहां टिककरी पंजेली फीडर की मरम्मत कार्य के चलते प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सराहां के सहायक अभियन्ता ने दी। उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।
श्री रैणुका जी09 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- शिक्षा खंड संगड़ाह के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफेलनू में निपुण मेले का आयोजन किया गया इस मेले में केंद्र पाठशाला कोरग के अधीनस्थ पाठशालाओं से लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरसीसी संगड़ाह मायाराम शर्मा ने बच्चों को निपुण भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समग्र शिक्षा अभियान द्वारा सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने अभिभावकों को पाठशाला के विकास के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की कार्यक्रम में बड़ोल पंचायत के प्रधान बबीता देवी,…
नाहन 09 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सीपीआईएम किसान और बागवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज सीपीआईएम की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राज्य कमेटी से जुड़े सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य कुलदीप उत्तावर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में किसान बागवान कई समस्याओं से जूझ रहा है ऐसे में पार्टी ने निर्णय लिया है कि पार्टी किसानों बागवानो से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अली करो चुनाव…