नाहन 27 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत 77780 लाभार्थियों किसानो को 1 अरब 27 करोड़ से अधिक की राशि 10 किश्तो में जारी किए जा चुके है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्हांेने बताया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता…
Author: Himachal Varta
नाहन 26 मई -{हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से लोक संस्कृति कलामंच के कलाकारों ने आज पावंटा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोरखूवाला व भंगानी जबकि धालटा कलामंच के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत थाना कसोगा व बिरला और नितिका सुर संगम कला मंच के कलाकारो ने विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत जरग व खूड द्राविल व चेष्टा लाकनृत्य कला मंच कलाकारों ने विकासखंड की ग्राम पंचायत नावना व भटवाड में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन,…
नाहन 26 मई (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- सरकारी विभाग में तैनात है दोनों युवक, कभी भी कर सकते हैं कोर्ट में समर्पण प्रदेश भर में चर्चित पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सिरमौर भी एसआईटी के रडार पर आ चुका है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार कोलर और ददाहू से संबंध रखने वाले कथित आरोपी कुछ दिनों से फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने किसी रिश्तेदार के बच्चे को फायदा पहुंचाने के लिए प्रश्नपत्र खरीदा गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रश्न पत्र रिश्तेदार…
श्री रेणुका जी 26 मई (राजीव कुमार ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :- जिला सिरमौर की गिरीपार के दूरदराज के संगड़ाह इलाके के रहने वाले कृष्ण देवा का गाना महा माई मां रेणुका जी ने इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। गत दिनों यूट्यूब पर रिलीज इस गाने ने खासी लोकप्रियता हासिल की है जानकारी के मुताबिक गिरपर के संगड़ाह उपमंडल के रणफुआ गांव के रहने वाले कृष्ण देवा द्वारा हाल ही में महा माई मां रेणुका जी गाना यूट्यूब पर रिलीज किया। कुछ दिनों में इस गाने ने खासी लोकप्रियता हासिल की है। इस गाने में जहां माता रेणुका…
नाहन 25 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग के सभी वर्षों का परिणाम घोषित किया। जिसमे बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की आरज़ू ने छठा व बीएससी फोर्थ ईयर की पल्ल्वी चौहान ने दसवां स्थान राज्य स्तर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्राप्त किया हैं। इसके साथ ही माता पद्मावती कालेज के सभी वर्षो का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कालेज स्तर पर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया देवी ने प्रथम, ज्योति भारती ने दूसरा स्थान व पारुल कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष में अंजलि शर्मा ने प्रथम स्थान,…
नाहन 25 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला में गत कई वर्षों से सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी समाजसेवी संस्था हिमजन मंच द्वारा जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित डाईट हॉल में धुडिय़ा खेलटू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज उपस्थित हुए। इस अवसर पर हिमजन मंच संस्था के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात लोक गायक लायक राम देसाईक ने शिरगुल वंदना प्रस्तुत की। उसके…
राजगढ़ 24 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़):- कंडा नाला में पाईप लाईन टूटने के कारण बीते पांच दिनों से राजगढ़ शहर में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे चलते शहर में पानी के लिए लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है। शहर को जलापूर्ति करने वाली कंडा नाला पेयजल योजना जंग लगने से आए दिन जगह जगह पर टूट रही है। जिस कारण लोग पानी समस्या से जूझ रहे हैं सबसे अहम बात यह है कि राजगढ़ शहर में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। जानकारी के मुताबिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)डा. राजीव बिन्दल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कहा कि हमारा लक्ष्य नाहन निर्वाचन क्षेत्र का संपूर्ण विकास और जनसेवा है। जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए हम अथक दिन-रात कार्य कर रहे हैं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के आशीर्वाद से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं। डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने अपने हाल ही के सतीवाला प्रवास के दौरान नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की थी…