नाहन 21 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- – पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय में सहायक उपायुक्त कुमारी शिखा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गाे के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का मुख्य मकसद युवाओं को आंतकवाद और हिंसा के पथ से दूर रखना, शान्ति और मानवता का संदेश फैलाना,…
Author: Himachal Varta
नाहन 20 मई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में 2022 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने जिला सिरमौर में चुनाव करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके तहत आज बचत भवन नाहन में दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की गई। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में निर्वाचन अधिकारियों, जिनकी ड्यूटी 2022 में होने वाले चुनावों में होगी, उनको ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यशाला में एक्सपर्ट नामांकन से लेकर चुनाव की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।…
नाहन 20 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड सहित 2 अन्य कंपनियों के लिए 220 अभ्यर्थियों की है आवश्यकता जिला सिरमौर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में आगामी 23 मई को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 3 कंपनियों को लगभग 220 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी को 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की ट्रेनी अप्रेंटिस के लिए आवश्यकता है व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी नाहन को स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के…
नाहन 20 मई -( हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में आगामी 23 मई को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 3 कंपनियों को लगभग 220 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी को 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की ट्रेनी अप्रेंटिस के लिए आवश्यकता है व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी नाहन को स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के युवाओं व युवतियों के अतिरिक्त एक्स सर्विसमैन की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, पशुपति स्पिनिंग…
रैणुका जी20 मई (राजीव कुमार)( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश में भले ही तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध है बावजूद इसके ज़िला सिरमौर के खंड विकास अधिकारी संगड़ाह में एक साथ विकास खंड संगड़ाह के 23 तकनीकी सहायक तथा ग्राम रोजगार सेवक के तबादला आदेश जारी कर दिए। मजेदार बात तो यह है कि जिन कर्मियों की ट्रांसफ़र किये गए है उनको महज 3 दिन जाने से विभागीय कर्मियों में खलबली मच गई है प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए बीडीओ ने तीन दिन में सभी कर्मचारियों को अपने नए पंचायत मुख्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं।…
नाहन 19 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी की कृपा से दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक द्वारा आज जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन मुहैया करवाया गया। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दशमेश रोटी बैंक ने आज गांव पालियों, कटोला, बर्मा पापड़ी समेत आसपास के गांव के करीब 40 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन मुहैया करवाया गया। जिसमें आटा, चावल, दाल, चिन्नी, नमक , रिफाइंड तेल आदि शामिल था। गौरतलब है कि दशमेश रोटी बैंक पिछले 4 सालों…
नाहन 19 मई (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- विश्व हिंदू परिषद की सिरमौर जिला इकाई ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में ज्ञानवापी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है विश्व हिंदू परिषद ने इस मांग को लेकर एडीसी सिरमौर के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। मीडिया से बात करते हुए विश्व हिंदू परिषद जिला सिरमौर के महामंत्री विभोर शर्मा ने बताया कि माजरा में जो प्रकरण सामने आया उस प्रकरण में पूरे हिमाचल प्रदेश को शर्मसार किया है विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां कर पोस्ट को…
सराहां 19 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत सराहां के टिक्कर गांव में पिछले 7 दिनों से पानी की एक भी बूंद नल से नहीं टपकी है। जिसके चलते टिक्कर गांव में अब पानी के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। टिक्कर सेरभराल उठाऊ पेयजल योजना पिछले 1 सप्ताह से बिजली की मोटर खराब होने से बंद पड़ी है। उठाऊ पेयजल योजना के बंद होने से टिक्कर, सेरभराल, बरासडा, कोटी, कटोली व टिकरी गांव के हजारों लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यहां तक की टिक्कर…