Author: Himachal Varta

राजगढ़ 15 मई (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज़) :- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के राजगढ़ के एक साल 10 महीने के काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। काव्यांश ने महज 10 सेकेंड में गायत्री मंत्र का शुद्ध उच्चारण किया। इतनी कम उम्र में काव्यांश ने हिंदी-अंग्रेजी के अक्षरों, 10 सब्जियों, फलों और जानवरों के नामों की भी सही पहचान की। इस बुद्धिमता और असाधारण प्रतिभा के चलते काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। इनके राजगढ़ निवासी पिता केवल गौतम सोलन की एक दवा कंपनी में कार्य कर रहे हैं। माता संध्या गौतम…

Read More

रैणुका जी 15 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जनपद की सबसे ऊंची चूड़धार पर्वत चोटी पर  विकेंड के चलते भारी संख्या में श्रद्धालू प़हुचे। वीकेंड के अलावा ज्येष्ठ मास की संक्रांति भी आज यहां लोगों का जमघट लगने का मुख्य कारण रही। देवभूमि हिमाचल के प्रमुख आस्था स्थलों मे शामिल चुड़धार में कोरोना बंदिशों से मुक्ति मिलने के कार गत वर्षों के मुकाबले इस बार कई गुना ज्यादा लोग पंहुच रहे हैं। बैशाखी पर परम्परा के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने अथवा प्रतिबंध हटते ही श्रदालुओं की भीड़ जुटाना शुरु हो गई है। एक दिन मे भीड़ के पिछले सारे…

Read More

नाहन 15 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-   हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व बागवानों की आय को बढ़ाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही हैं, जिसके अर्न्तगत उन्हें आर्थिक सहायता तथा अनुदान प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार की योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन है जिसमें फूलों की खेती के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ उठाकर जिला सिरमौर के राजगढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दारो देवरिया के गांव बरूडी के निवासी सुरेन्द्र प्रकाश ने फूलों की खेती कर जिला के सफल किसानों में अपनी अलग पहचान…

Read More

नाहन 14 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – जिला सिरमौर में आज जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला के नाहन,शिलाई,पौण्टा साहिब और राजगढ़ में लोक अदालतें आयोजित हुई। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर.के.चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में करीब 3 हजार मामले लगे थे जिसमें से करीब 1500 मामले न्यायालय में निपटारे के लिए आए हैं जिन पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जिसमें अधिकतर मामले जल शक्ति विभाग,विद्युत विभाग, बैंक व दूरसंचार सेवाओं से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अदालतों के आयोजन का मकसद…

Read More

नाहन 14 मई (संजय सिंह) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नाहन विधानसभा से भाजपा विधायक डा राजीव बिंदल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सिरमौर में‌ शिक्षा क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जमटा वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में नए भवन का निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन हाल ही में किया गया।  उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाहल और चाकली स्कूलों में भवनों का निर्माण किया गया जिनका उद्घाटन भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सिरमौर में‌ कई स्कूल हैं जहां उनके भवन निर्माणाधीन है जो निहोग, देवका,…

Read More

नाहन 14 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज और पिछड़ा माने जाने वाली मात्तर पंचायत के प्रवास पर रहे। इस मौके पर डा. बिन्दल ने जहां मात्तर में वन विभाग द्वारा निर्मित डैम का उदघाटन किया वहीं उन्होंने मंतरा माता मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांवों में जहां ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।…

Read More

ऊना 13 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां के बीजापुर में 11 माह की एक बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबकर मौत का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक बच्ची की पहचान रोशनी पुत्री रूबल कुमार निवासी अरमा थाना कजरा जिला अरमा लखी सराए बिहार के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिहार निवासी उक्त परिवार पिछले काफी समय से कटौहड़ कलां के बीजापुर में मजदूरी का काम…

Read More

नाहन 13 मई (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज) : -पांवटा साहिब के खनन क्षेत्र रामपुरघाट में बुधवार देर रात को खनन माफिया द्वारा पुलिस कर्मियों पर हमला और माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वीरवार की रात को पांवटा पुलिस ने दबिश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही माइनिंग इंस्पेक्टर को किडनैप करने के लिए इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी अनुसार वारदात के बाद पुलिस प्रशासन गहन चिंतन में आ गया था और मामले में आरोपी को गिरफ्तार करना…

Read More