Author: Himachal Varta

श्री रैणुका जी 13 मई‌ (हिमाचल वार्ता न्यूज)( राजीव कुमार) :- पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने संगड़ाह विकास खंड की ग्राम पंचायत शिवपुर के अरट गांव के एक गरीब व्यक्ति सुरेंद्र कुमार पुत्र देवी राम को अपने निजी खाता से हियरिंग एड मशीन भेंट की। सुरेंद्र कुमार पिछले लगभग 10 वर्षों से बहरा बीमारी से ग्रसित है और उन्हें कान से सुनाई नहीं देता। सुरेंद्र कुमार ने अनेक अस्पतालों में अपने कान का इलाज करवाया परंतु लाइलाज होने की वजह से डॉक्टरों ने भी उसका इलाज करने से मना कर दिया। गरीब होने के कारण सुरेंद्र कुमार कान में लगाने…

Read More

नाहन 13 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर द्वारा जिला सिरमौर के तहसील पच्छाद में अनाथ व अर्ध-अनाथ बच्चों  के लिए संचालित बाल गृह आदर्श बाल निकेतन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल गृह के अधिकारियों व कर्मचारियों को बाल अधिकारों व बाल कानूनों बारे संवेदनशील बनाना था। शिविर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी सिरमौर रमा रेटका उपस्थित रही। बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर ने बाल गृह के कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम के बारे जागरूक किया व अधिनियम के अन्तर्गत उनके नियम व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक…

Read More

पांवटा साहिब 13 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग पांवटा साहिब में इंटरनेशनल नर्सेज डे के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिस फ्लोरेंस नाईटेंगल के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या जसपाल कौर ने द्वीप प्रज्वलित कर और केक काटकर की। उसके बाद सभी नर्सिंग विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठ के साथ सामाजिक भलाई के काम करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल नर्सिंग डे के उपलक्ष में पूरे सप्ताह नर्सिंग वीक के रूप में मनाया जाता है। इस सप्ताह के दौरान सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पोस्टर मेकिंग…

Read More

पांवटा साहिब 13 मई (एसपी जैरथ)  ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- अवैध खनन के लिए प्रदेश भर में सुर्खियों में रहने वाले पांवटा साहिब में सरकार और सरकारी तंत्र को झखझोड़ने वाला मामला पेश आया है। फॉरेस्ट गार्ड, माइनिंग कर्मचारियों और पत्रकारों पर हमला करने वाले खनन माफिया ने बीती रात माइनिंग इंस्पेक्टर का अपहरण कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर पुलिसकर्मियों के साथ अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए यमुना किनारे गए हुए थे। इस दौरान उत्तराखंड खनन  माफिया के लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। वही खनन माफिया के लोग अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए माइनिंग…

Read More

नाहन‌12 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजगढ़ शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर किसी महामारी को दावत दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि शहर का कोई भी वारिस नहीं है जो शहर को बढ़ती समस्याओं से निजात दिला सके। लिहाजा राजगढ़ शहर में एसडीएम, तहसीलदार और पच्छाद की विधायक का भी निवास स्थान है। इसके बावजूद भी शहर लावारिस की भांति बदहाली के आंसू बहा रहा है। सरकार के स्वच्छता अभियान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लावारिस पशु और कुत्तों द्वारा कूड़ा दान को सारा कचरा सड़कों पर बखेरा जाता है। गर्मियों का मौसम…

Read More

पांवटा साहिब12 मई (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब के निहालगढ़ गांव में भारी संख्या में नारी शक्ति ने फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनेंद्र सिंह नॉटी के नेतृत्व में जुड़ कर राजबन से बद्रीपुर तक 10 किलोमीटर में बन रही 5 फुट ऊंची नालियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और यह प्रण लिया के इस अन्याय को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहाड़ से निकला हुआ मलबा किसी सही जगह डंप करने की बजाय जगह गलत डिजाइन बनाकर हजारों गरीबों किसानों दलितों व्यापारियों की संपत्ति या तो नष्ट कर दी गई है या नष्ट…

Read More

पांवटा साहिब मई 12 (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – जिला सिरमौर में खनन माफिया पूरी तरह बेलगाम हो गया है। आलम यह है कि अब खनन माफियाओं द्वारा जहां वन , खनन और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। वहीं गत रात्रि उत्तराखंड के खनन माफिया माइनिंग इंस्पेक्टर को ही अगवा कर ले गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात्रि को हिमाचल प्रदेश पुलिस और खनन विभाग की टीम ने यमुना नदी पर मानपुर देवड़ा के समीप छापेमारी की। इस दौरान रात करीब 12 बजे खनन विभाग और पुलिस की टीम ने उत्तराखंड के खनन माफियाओं की गाड़ियों की…

Read More

नाहन 12 मई -( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में 26 मई 2022 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा इस अवसर पर जिला के सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य एवं परीवार कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण व शिक्षा विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अधयक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष के छोटे बच्चों और युवाओं को स्कूलों…

Read More