नाहन 11 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- यदि हिमाचल प्रदेश सामान्य आयोग का गठन होता है तो अनुसूचित जाति आयोग को इस में कोई भी आपत्ति नहीं है। सामान्य आयोग का गठन होना चाहिए लेकिन संविधान के दायरे में रहकर। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कही। वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि किसी भी आयोग का गठन करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में होता है और यह सरकार ने तय करना है कि प्रदेश में कितने आयोग बनाने हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए अनुसूचित…
Author: Himachal Varta
नाहन 11 मई -( हिमाचल वार्ता न्यूज) केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं ताकि इस वर्ग के लोगों का सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक तथा शैक्षणिक स्तर में सुधार हो सके। यह उद्गार अध्यक्ष राज्य अनुसूचित जाति आयोग वीरेंद्र कश्यप ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों के बारे जागरूक करने के लिए जिला के प्रत्येक खण्ड स्तर पर…
शिलाई 11 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एव शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज राजकीय महाविद्यालय शिलाई के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया ओर कालेज पुस्तकालय में किताबो के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। छात्रों को सम्बोधित करते हुए शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कहा कि बड़े खुशी की बात है कि शिलाई कालेज में लड़कियों की संख्या अधिक हैं। आज शिलाई महाविद्यालय की छात्राएं प्रदेश भर में शिलाई का नाम रोशन कर रही हैं। वार्षिक पारितोषिक वितरण…
नाहन 11 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- जिला सिरमौर में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य व वाद्य दल प्रतियोगिता के अंतिम दिवस में उपायुक्त सिरमौर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा उन्होने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले दलों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर उन्होने कलाकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल की संस्कृति एक समृद्ध संस्कृति के रूप में जानी जाती है जिसमें जिला सिरमौर की लोक संस्कृति लोक गीत व नृत्य एवं वाद्य यंत्र एक अलग पहचान रखते है। इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से हमारी…
पाँवटा साहिब 11 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब में अवैध खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि अब विभाग के कर्मचारियों पर भी जानलेवा हमले किये जा रहे है। यहां पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पर खनन एक दर्जन माफिया ने वन रक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। वन विभाग ने खनन माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे खनन करने वाले लोग वन रक्षक को गंदी गंदी गालियां भी दे रहे…
नाहन 11 मई (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर धर्मशाला में खालिस्तानी झण्डे लगने के बाद राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दल जहाँ सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं वहीं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एडीसी सिरमौर के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि यहां सुरक्षा में सीधी चूक हुई है और विधानसभा परिसर के बाहर सीसीटीवी कैमरे तक ना लगना एक…
शिलाई 11 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत नाया में बीपीएल चयन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां गलत तरीके से बीपीएल श्रेणी में चयन किया गया है। मामले से जुड़ी शिकायत को लेकर आज अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर को जिला मुख्यालय नाहन में एक शिकायत सौंपी गई है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई हैं शिकायत कर्ताओं का कहना है कि पात्र व्यक्ति को हटाकर यहां गलत तरीके से एक व्यक्ति का बीपीएल श्रेणी में चयन किया गया है और यह सब सरकारी नौकरी हथियाने के लिए…
मंडी 11 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- संचार क्रांति के मसीहा और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पंडित सुखराम का बीती रात करीब डेढ़ बजे फिर से पड़ा दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिल्ली स्थित एम्स में पंडित सुखराम ने रात्रि करीब डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। बताते है कि बीती रात को पंडित सुखराम को फिर से दिल का दौरा पड़ा, जिस कारण उनका देहांत हो गया। इससे पहले 9 मई को भी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। पोते आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दादा के निधन…