नाहन 10 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- नाहन विधानसभा क्षेत्र ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं विकास और जन सेवा ही हमारा लक्ष्य: डा. बिन्दल विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हमारा लक्ष्य नाहन निर्वाचन क्षेत्र का विकास और जनसेवा है। जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए हम अथक दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के आशीर्वाद से नाहन विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा काफी हद तक बदल गई है। नाहन निर्वाचन क्षेत्र आज…
Author: Himachal Varta
शिमला 9 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आयुष विभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद भरने का निर्णय लिया गया। इनमें से 100 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और शेष 100 पद बैचवार आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में आयुष विभाग में अनुबंध आधार पर आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 100 पद भरने का भी निर्णय लिया गया। इन 100 पदों में से 52 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और शेष 48 पदों को बैचवार आधार पर भरा जाएगा। मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला के खुंडियां में…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शीघ्र आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने के लिए जारी किया गया अपना प्रवेश पत्र ही दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी थी।
नाहन 09 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – जिला सिरमौर के नाहन चौगान में 10 मई को तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेले के समापन समारोह में हॉरमनी ऑफ पाईनस पुलिस बैंड़ मुख्य आर्कषण होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि हॉरमनी ऑफ पाईनस हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड़ है जिसने हाल ही में कलर्स टीवी के हुनरबाज कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस उपलब्धी के लिए गत दिनों हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हॉरमनी ऑफ पाईनस को…
नाहन 09 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने गत सांय नाहन चौगान में 8 मई से 10 मई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेले का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप व विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल भी उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा रस्सा कस्सी खेल का भी शुभारंभ किया। सुख राम चौधरी ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेला 2022 के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को…
पांवटा साहिब 09 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग, जिला सिरमौर द्वारा पाँवटा साहिब एवं शिलाई मण्डल के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन लोनिवि विश्राम गृह पाँवटा में किया गया। जिनमे सोशल मीडिया पाँवटा साहिब एवं सोशल मीडिया शिलाई के मंडल संयोजक, सह-संयोजक , जिला सोशल मीडिया सदस्य व मण्डल सदस्य मौजूद रहे। बतौर वक्ता भाजपा मंडल पावटा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व जिला संयोजक सोशल मीडिया सिरमौर राजेश चौहान उपस्थित रहे। आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका विषय पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पांवटा साहिब अरविंद गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सोशल…
पांवटा साहिब 09 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब के रामपुरघाट मे अवैध खनन करते हुए पांच ट्रैक्टरों को विभागीय टीम ने जब्त कर ट्रैक्टर मालिकों व चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। वनमंडल के रामपुर घाट वन क्षेत्र मे वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर के नेतृत्व मे 14 सदस्यीय विभागीय टीम ने सुबह छापेमारी कर कार्रवाई की। टीम मे वनखंड अधिकारी छछेती इंदर , वनखंड अधिकारी गोरखपुर हरि सिंह , वनरक्षक वीरेन्द्र , विजय , अनिल , सुरजीत , रतन , प्रवीण , संदीप , इंदर , दीपराम व वनकर्मी तोताराम , कीर्तन ने कारवाई करते हुए यमुना नदी…
नाहन 09 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- कोलर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान का पुतला जलाकर जोरदार नारेबाजी की। गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खालिस्तानियों द्वारा विधानसभा भवन में खालिस्तान के झंडे व दीवारों पर नारे लिखे जाने के बाद प्रदेश में गुस्से का माहौल बन गया है। हालांकि किन शरारती तत्वों के द्वारा विधानसभा गेट पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया, पुलिस पता लगाने की प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि अगर हिंदुस्तान में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा। उन्होंने कहा कि देश में देश…