संराह 27 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उप मण्डल पच्छाद की ग्राम पंचायत बाघ पशोग के शी हाट में 75 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिये 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बेरिकेटिंग मशीन , पाइन नीडल फाइबर तथा चीड़ की पत्तियों से टोकरियां , फ़ाइल कवर , रस्सियां व कोयला बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एसडीएम पच्छाद डॉ. शशांक गुप्ता तथा उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण अभिकरण नाहन कल्याणी गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर बीडीओ पच्छाद रामेश्वर दत्त , डीपीएम जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नाहन वीरेंद्र ठाकुर तथा एलएसईओ…
Author: Himachal Varta
नाहन 27 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचल वार्ता न्यूज़ }:- उपमंडल के आंज-भोज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र में कुलथिना, शमयला, रुदाना, डण्डा-आंज निगाली ऐसे स्थान है जहाँ पर्यटन विभाग ध्यान दें तो स्थानीय यूवाओं को रोज़गार के साथ साथ क्षेत्र की जनता की आर्थिक स्थिति में भी इजाफा हो सकता है।बनोर पंचयात के निगाली में देवदार के पेड़ों सजी सूंदर घाटी है।जो मिनी स्विजरलैंड से कम नहीं गर्मियों में भी यहां का तापमान तकरीबन मनाली,शिमलाएवं अन्य हिल्स स्टेशनों जैसा ही रहता है, ज्यादा पर्यटन की संभावना डण्डा आंज पंचायत में है यहाँ टॉरुं गावँ से लेकर डण्डा आंज…
श्री रेणुका जी {राजीव कुमार }{हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-सतयुग कालीन भगवान परशुराम की जन्मस्थली श्री रेणुका जी तीर्थ धाम में इस बार गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बाबत जानकारी देते हुए परमहंस ब्रहम ऋषि महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने बताया कि इस बार गायत्री धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 6 जुलाई से 13 जुलाई तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री रेणुका जी गायत्री धाम में गुरु प्रवचनों के दौरान उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में भी एक बड़ा खुलासा किया है। महामंडलेश्वर ने बताया कि गुरु को व्यास रूप कहा गया है। उन्होंने…
नाहन 26 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- जिला सिरमौर के बाजारों में धूल व मक्खियों के सम्पर्क में आने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत आदेश जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि आगामी गर्मियों व बरसात के मौसम में जल जनित रोगों से होने वाली बीमारियां जैसे हैजा, दस्त, पेचिश व पेट संबंधी अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि बाजार में अधिक पके, गले-सडे और कटे हुए फल व सब्जियां,…
नारग 26 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला सिरमौर के विकासखंड पच्छाद की ग्राम पंचायत नारग में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आयोजन किया गया, जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , सिरमौर माधवी सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही। इस अवसर पर माधवी सिंह ने पंचायत वासियों को विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लोगों को बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता का फायदा अवश्य उठाएं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह…
पछाद 26 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पछाद भाजपा ने कसरत शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सराहां में मंडल की विशेष बैठक की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कहा कि गत 6 अप्रैल से पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष महासम्पर्क अभियान चला हुआ है। पच्छाद में अभी तक मण्डल के पदाधिकारी 63 बूथ तक जा चुके है जहाँ उन्होंने पार्टी के त्रिदेवों व बूथ पालकों के घरों के…
पांवटा साहिब 26 अप्रैल (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमण्डल पांवटा साहिब में दूध उत्पादक संघ ने एसडीएम विवेक महाजन के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। दूध उत्पादक संघ के प्रधान , उपप्रधान , सचिव व अन्य दूध उत्पादकों का कहना है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा से अचानक दुधारू पशुओं के लिए प्रयोग होने वाले गेहूं के भूसे पर हिमाचल में आने पर रोक लगा दी है। अब ऐसे में हम लोग क्या करें। संघ के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि पशुओं को यूं ही सड़कों पर नही छोड़ सकते, भूखा भी नही मार सकते अब…
नारग 25 अप्रैल – ( संजय सिंह) ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर के विकासखंड पच्छाद की ग्राम पंचायत नारग में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आयोजन किया गया, जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर माधवी सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही। इस अवसर पर माधवी सिंह ने पंचायत वासियों को विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लोगों को बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता का फायदा अवश्य उठाएं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों…