Author: Himachal Varta

नाहन 25 अप्रैल ( हिमाचलवार्तान्यूज) :- श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गत्ताधार क्याडों गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुरधार क्षेत्र के साथ लगते शिमला जिला के कुपवी गांव निवासी 35 वर्षीय मोहनलाल गत्ताधार में शादी समारोह में आया था। घटना बीते कल रविवार देर शाम की बताई जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब मोहनलाल को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया गया। हालांकि सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में युवक के साथ झगड़ा…

Read More

नाहन 25 अप्रैल‌ (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- रोज़ आर्किड वर्ल्ड स्कूल को स्तर 2022 से सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त होने के साथ ही सीनियर सेकेंडरी की कक्षाएं चलाने की भी अनुमति मिल गई है। विद्यालय में इसी सत्र से नॉन मेडिकल, मेडिकल व कॉमर्स विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। इन सभी विषयों के लिए निपुण अध्यापकों की नियुक्ति भी कर ली गई है। सीबीएसई से कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिलने से द रोज़ आर्किड वर्ल्ड स्कूल की मैनेजमेंट में बहुत ही हर्ष और उल्लास है। स्कूल के निदेशक ललित शर्मा ने बताया कि निदेशिका एकेडमिक अंजू अरोड़ा व…

Read More

श्री रेणुका जी  25 अप्रैल( राजीव कुमार)‌ (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-उपमंडल मुख्यालय इस बार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जेओए आईटी का परीक्षा केन्द्र न रखे जाने से सैकड़ों बेरोजगारों को परेशानी झेलनी पड़ी। हाल ही में चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने हिमाचल के हर उपमंडल मुख्यालय पर उक्त परीक्षा करवाए जाने संबंधी बयान जारी किए जाने तथा आखिरी समय मे संगड़ाह में सेंटर न होने का पता चलने से क्षेत्र के कुछ अभ्यर्थी इस परीक्षा से वंचित भी रह गए। परीक्षा देने के लिए इस नागरिक उपमंडल के 300 के करीब छात्रों अथवा बेरोजगारों को करीब 100 किलोमीटर…

Read More

नाहन 25 अप्रैल (एसपी जैरथ) :- ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा माजरा में खुशियों का बैंक का शुभारंभ किया गया।  महंत स्वरूप नाथ के कर कमलों से इस खुशियों के बैंक का शुभारंभ किया गया। यह बैंक उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कि जरूरतमंद है तथा जिन व्यक्तियों के पास फालतू समान है जो कि किसी व्यक्ति के काम आ सके। संस्था के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्होंने यह बैंक गरीबों की मदद के लिए खोला है। उन्होंने सभी से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति के…

Read More

नाहन 24 अप्रैल (एसपी जैरथ) :-(हिमाचल वार्ता न्यूज) निरंकारी मिशन द्वारा सिरमौर जिला मुख्यालय स्थित निरंकारी मिशन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने रक्तदान किया। जानकारी देते हुए निरंकारी मिशन नाहन इकाई की प्रमुख कौशल्या अग्रवाल व प्रचारक गोपीचंद डोगरा ने बताया कि निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं और मकसद यही है कि खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहे। उन्होंने कहा आज रक्तदान शिविर में करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया है जिसमें निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों के अलावा शहर…

Read More

नाहन 24 अप्रैल (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर के उपमण्डल पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार कार चालक ने फल सब्जी बेचने वाले रेहड़ी फड़ी वाले को जोरदार टक्कर मारी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पावंटा साहिब के कुन्जा मन्त्रलियो में तेज रफ्तार कार ने एक फल व सब्जी की रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेहड़ी का एक लकड़ी का हिस्सा टूटकर युवक की कमर में जा लगा साथ ही उसकी पीठ व टांगों में गुम चोट लगी है , टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया।  वहीं, टक्कर मारकर…

Read More

शिमला  23 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर ने साढ़े चार साल में एक भी नौकरी नहीं दी। पांच साल में दिल्ली में 12 लाख नौकरी दी। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरियां दूंगा। जयराम ने मेरे आने से पहले एलान किया कि 125 यूनिट बिजली फ्री करेंगे। मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा में भी करो।आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते चंबी मैदान में चुनावी हुंकार भरी। केजरीवाल ने जनसभा में कहा कि जयराम ठाकुर सुन लो हिमाचल…

Read More

नाहन 23 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-जिला सिरमौर में पड़ रहे सूखे के चलते लोगों पर पीने के पानी का संकट खड़ा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि जल्द ही बारिश ना हुई तो जिला की 42 वाटर सप्लाई स्कीम प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि जिला सिरमौर का जल शक्ति विभाग इस समय हाई अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विभाग के अधिकारी तमाम पेयजल योजनाओं पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। बताना जरूरी है कि जिला सिरमौर में 1 हजार 308 वाटर सप्लाई स्कीम है। इन कूल वॉटर सप्लाई स्कीम…

Read More