Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल कलराज मिश्र के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल कलराज मिश्र के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 7, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार सायं राज्यपाल कलराज मिश्र के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन पीटर हॉफ शिमला में किया गया, जिन्हें अब राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल कलराज मिश्र को स्मृति चिन्ह, शॉल व हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर लेडी गवर्नर सत्यावति मिश्र को भी सम्मानित किया।
    इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोग बहुत ही स्नेही है। उन्होंने कहा राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह लम्बे समय तक इस पहाड़ी राज्य में भाजपा प्रभारी के रूप में आ चुके है।
    उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, भौगोलिक स्वरूप, उच्च सांस्कृतिक परम्पराएं व वन संपदा है, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ और समय तक यहां रहकर विभिन्न क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान देना चाहते थे। उन्होंने अपने इस छोटे से कार्यकाल पर सन्तुष्टि व्यक्त की कि मुझे इस छोटे से समय में जो स्नेह व अपनापन लोगों से मिला हैं उसे कभी भुला नहीं सकते।
    राज्यपाल ने हिमाचल में बढ़ते नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की और इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य में उपलब्ध पर्यटन की व्यापक सम्भावनाओं का प्राथमिकता के आधार पर दोहन करने पर बल दिया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल के रूप में कलराज मिश्र की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भले ही बहुत कम रहा, परन्तु राज्य के संवैधानिक मुखिया होने व उच्च शासकीय अनुभव के कारण उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान राज्य को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य के लोगों से विशेष लगाव व प्यार था।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले कलराज मिश्र प्रदेश भाजपा प्रभारी भी रहे हैं और हमेशा ही इन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए हमारा मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के लिए नए नहीं थे, उन्होंने राज्य प्रभारी के रूप में प्रदेश के अनेक दौरे किए हैं।
    उन्होंने कलराज मिश्र को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
    इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
    कलराज मिश्र आज प्रातः राजभवन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह 9 सितम्बर, 2019 को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
    सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, हाईकोर्ट के न्यायधीश, विधायक, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, विभिन्न बोर्डो और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकान्त बाल्दी, पुलिस महा निदेशक एस.आर. मरडी, एडवोकेट जनरल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व ओएसडी, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राजकीय रात्रिभोज में भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.