Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए सरकार ने हटाई शर्त, सभी किसान कर सकते है आवेदन -डॉ0 परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए सरकार ने हटाई शर्त, सभी किसान कर सकते है आवेदन -डॉ0 परूथी

    By Himachal VartaMarch 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    उपायुक्त ने लाभार्थियों से की अपील योजना का लाभ लेने के लिए सावधानी से भरे अपना डाटा
    नाहन। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्रता के लिए 2 हैक्टेयर भूमि वाले किसानों को लाभान्वित किया जाना था लेकिन वर्तमान में सरकार ने इस शर्त को हटाते हुए ने सभी किसानों को इस योजना का पूर्ण लाभ दिया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि 24 फरवरी, 2019 को जब प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना का शुभारम्भ किया गया था तब यह योजना केवल 12 करोड़ किसानों के लिए थी।
    उन्होने बताया कि भारत सरकार ने किसानों को सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसम्बर, 2018 में आरंभ की थी और इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रूपये मिल रहे हैँ।
    उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कार्य खण्ड स्तर व पंचायत स्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में योजना के तहत 20 फरवरी, 2020 तक 56219 किसानों को शामिल किया गया है जिसमें से 54125 किसानों को पहली किस्त, 52553 किसानों को दूसरी, 46974 किसानों को तीसरी तथा 30329 को चौथी किस्त जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष किसानों को सम्मान राशि दिए जाने का कार्य प्रगति पर है।
    उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के लाभ से वंचित जिन किसानों की किस्त अभी तक नहीं पहुची है वह किसान इस योजना से संबंधित आ रही समस्या के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नम्बर 1800-11-5526 तथा 155261 पर सर्म्पक कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिन पात्र व्यक्तियों का नाम, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, आईएफएससी कोड में त्रुटियां पाई गई है वह अपनी तहसील व उपतहसील कार्यालय में जाकर इसे सही करवा सकते है।
    उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की है वह लोक मित्र केंद्र द्वारा या स्वंय मोबाईल सुविधा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फार्म भरते समय अपना नाम, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर तथा आइएफएससी कोड भरते समय सावधानी बरते ताकि उनको योजना का लाभ समयबद्व मिल सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.