Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मारकण्डा नदी  के पानी को साफ करने के लिए लगाए जाएंगे जल शोधक पौधे-डाॅ0परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    मारकण्डा नदी  के पानी को साफ करने के लिए लगाए जाएंगे जल शोधक पौधे-डाॅ0परूथी

    By Himachal VartaMarch 14, 2020
    Facebook WhatsApp
    डीसी सिरमौर के नेतृत्व में 23 कि0मी लम्बी मारकण्डा नदी की हुई सफाई
    नाहन। मारकण्डा नदी के आसपास बडी मात्रा में जल षोधक पौधे लगाए जाएंगे ताकि जल षोधक पौधे मारकण्डा नदी के दुषित पानी को षुद्व कर सके। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डाॅ.आर.के.परूथी ने आज मारकण्डा नदी को साफ करने के लिए जिला प्रषासन द्वारा चलाए गए स्वच्छ मारकण्डा सफाई अभियान के दौरान दी ।
    उन्होंने बताया कि मारकंडा नदी लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है मगर पिछले कई वर्षों से यह नदी लगातार  दुषित हो रही है यही कारण है कि हिमाचल प्रदेष की 7 प्रदूषित नदियों में मारकण्डे नदी दूसरे स्थान पर है तथा इस नदी के पानी का बीओडी  लेवल बहुत अधिक है जिसके कारण इस नदी का पानी नहाने योग्य भी नही है इसके मध्यनजर जिला प्रषासन ने मारकंडा नदी को साफ करने का फैसला किया और 23 किलोमीटर लम्बी इस नदी के ईद गिर्द सफाई की। उन्हाेंने बताया कि इस अभियान में  मारकण्डा नदी के साथ लगती 7 पंचायतें जिनमें आमवाला सैनवाला, विक्रमबाग, बनकला, देवनी, कालाअंब, सतीवाला व नाहन के लोगों के अतिरिक्त महिला मण्डल, युवक मण्डल व स्वंय सहायता समूह, आषावर्कर, आगंनवाडी कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
    इस सफाई अभियान के दौरान  उपायुक्त के नेतृत्व में मारकण्डा नदी के उद्गम स्थल बोहलियों से विक्रमबाग तक तथा अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा के नेतृत्व में कालाअंब से विक्रमबाग तक नदी को साफ किया गया। उन्हाेंने कहा कि सफाई के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से यह नदी प्रदुषित हो रही है और इस नदी को प्रदुषित होने से कैसे रोका जा सकता है।
    उन्होंने बताया कि मानसून से पहले इस तरह के अभियान को और आगे चलाया जाएगा ताकि मानसून से पहले नदी के आसपास ठोस कचरे को पूर्णतः साफ किया जा सके और एकत्रित किए गए कूड़े को ठोस कचरा प्रबंधन प्लान्ट कालाअंब में बेलिग यूनिट लगाकर कचरे को बेल करने के पष्चात सीमेंट उद्योग में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
    उन्हाेंने बताया कि आज इस अभियान का एक और उद्देष्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग कूडा कचरा तथा मन्दिरों में इस्तेमाल होने वाली पूजा सामग्री को नदी नालों में न डाले और घरों में इस्तेमाल होने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग करें ताकि उसका सही निष्पादन किया जा सके।
    डाॅ0 परूथी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना है तथा प्रदूषण के मूल कारणों का पता लगाना है ताकि प्रदूषण को फैलने से रोका जा सके। उन्हाें  ने बताया कि इस अभियान के बाद अगर कोई नदी में प्रदूषण फैलाता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.