Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश सरकार वहन करेगी तेलंगाना में कार्यरत हिमाचली व्यक्ति की सर्जरी का खर्च
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश सरकार वहन करेगी तेलंगाना में कार्यरत हिमाचली व्यक्ति की सर्जरी का खर्च

    By Himachal VartaApril 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तेलंगाना प्रशासन को हमीरपुर जिले के टौणीदेवी के ललियार गाँव निवासी ललित कुमार की सहायता करने के लिए धन्यवाद किया, जो कर्फ्यू के कारण कुकटपल्ली में फंसे हुए थे और वहां ओमानी अस्पताल में उनकी एपेन्डेक्टाॅमी की सर्जरी की गई।

    मुख्यमंत्री ने तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर बी लक्ष्मी नारायण रेड्डी की भी सराहना की जिन्होंने मानवता का सर्वोच्च उदाहरण स्थापित करते हुए सर्जरी के लिए अपनी जेब से 20,000 रूपये अस्पताल अधिकारियों को दिए। तेलंगाना प्रशासन द्वारा निरीक्षक की तैनाती, ललित कुमार की मदद करने के लिए की गई थी।

    बी लक्ष्मी नारायण रेड्डी द्वारा ललित कुमार को अस्पताल में भर्ती करने और जरूरत के समय 20,000 रुपये की सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा पत्र जारी किया गया है।

    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि तेलंगाना के कुकटपल्ली में काम करने वाले ललित कुमार ने इस माह 16 अप्रैल को आपदा प्रबंधन के तहत काॅविड हेल्पलाइन पर काॅल की थी।

    प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल ने ललित की शल्य चिकित्सा का बिल 60,000 रुपये बनाया। ललित की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार के अनुरोध के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने बिल की राशि को 35,000 रूपये कर दिया।

    राज्य सरकार ने ललित कुमार के ईलाज पर खर्च हुए 35,000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन करने का निर्णय लिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.