Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौटना शुरू, हजारों को मिला फिर रोजगार
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौटना शुरू, हजारों को मिला फिर रोजगार

    By Himachal VartaApril 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल में लॉकडाउन से गहराए आर्थिक संकट के बीच राहत भरी खबर आई है। धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौटने लगा है। उद्योगों की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। 20 अप्रैल को जारी प्रशासनिक आदेशों के बाद सिरमौर में लगभग 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि, सामाजिक दूरी बनाए रखने को फिलहाल 40 से 50 फीसदी उत्पादन ही हो रहा है, लेकिन करीब साढ़े 12 हजार कामगार व कर्मचारी लौट आए हैं। इसके अलावा सरकार के उपक्रम सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, करीब चार मिनी सीमेंट प्लांट और रसोई गैस सिलिंडर बनाने वाली इकाइयों को भी मंजूरी दी गई है।
    जिले में 450 उद्योग पंजीकृत हैं। इनमें फार्मा से जुड़े उद्योगों की संख्या सबसे अधिक है। 20 अप्रैल के बाद मिली रियायत के बाद दवाइयां, सैनिटाइजर, मास्क, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेजिंग का उत्पादन करने वाली कंपनियों को सशर्त कार्य करने की अनुमति दी गई है। जिले में लगभग 35 हजार लोग उद्योगों में रोजगार कमा रहे हैं। इनमें करीब साढ़े 12 हजार लोग कार्य पर लौट आए हैं। कंपनी प्रबंधन के आग्रह पर प्रशासन ने इनके मूवमेंट पास बना दिए हैं। सिरमौर में कालाअंब, मोगीनंद और पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र हैं। उद्योगों शुरू होने से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े अन्य लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। जिला उद्योग प्रबंधक जीएस चौहान ने करीब 250 उद्योग में कार्य शुरू होने की पुष्टि की है।
    निजी वाहन का नहीं होगा प्रयोग
    सोशल डिस्टेंस की विशेष अनुपालना करने की उद्योग प्रबंधन को हिदायत दी गई है। उद्योग में तीन पंक्तियों में होने वाले कार्य अब दो पंक्तियों में करने पड़ रहे हैं। कामगारों की संख्या में कटौती की गई है। इस लिहाज से उत्पादन फिलहाल 50 फीसदी या इससे कम हो रहा है। कार्यस्थल को सैनिटाइज करना अनिवार्य है। कर्मचारियों व कामगारों के लिए हाथ धोने, सैनिटाइजर की व्यवस्था करने को भी कहा है।
    बाहरी राज्यों के कामगार को अनुमति नहीं
    कालाअंब क्षेत्र में अधिकतर कामगार हरियाणा क्षेत्र से कार्य करते हैं, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए बाहरी राज्य से नियमित रूप से आने की मनाही है। उद्योग के मालिक यदि हरियाणा से संबंधित हैं तो वह भी हिमाचल नहीं आ सकते। बाहरी राज्यों के कामगार यदि यहीं पर रह रहे हैं तो उन्हें कार्य करने की छूट दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.