Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाआम में खुला एफसीआई का गेहूं खरीद केन्द्र
    हिमाचल प्रदेश

    कालाआम में खुला एफसीआई का गेहूं खरीद केन्द्र

    By Himachal VartaApril 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नरेन्द्र मोदी सरकार और जयराम ठाकुर सरकार का नाहन क्षेत्र को तोहफा
    किसानों को अब नहीं जाना पड़ेगा हरियाणा
    डा. बिन्दल ने किया गेहूूं खरीद सैंटर का शुभारम्भ
    नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि किसान, बागवान हिमाचल प्रदेश की जान है और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों और बागवानों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्यशील है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने कोरोना महामारी के बावजूद कई प्रकार की बाधाओं के बीच खेतीबाड़ी के कार्यों और किसानों की फसलों की कटाई और उपज के विपणन के लिए ठोस पग उठाए हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने आज कालाआम में फूड कारपोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) का गेहूं खरीद सेंटर शुरू करवाया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि जिला सिरमौर में पहला खरीद सैंटर पांवटा साहिब में शुरू हुआ और दूसरा खरीद सेंटर आज कालाआम में शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां खरीद के लिए मंडी समिति जिला सिरमौर पूर्ण सहायता एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाएगी व एफसीआई इलाके की सारी गेहूु खरीदेगी।
    ज्ञातव्य रहे कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के इलके में कोई भी खरीद केन्द्र व अनाज मंडी कार्यरत नहीं थी। यह पहला खरीद केन्द्र पिछले 40-50 सालों में बनाया गया है। यहां का किसान अपनी पैदावार हरियाणा में बेचा करता था अब उसे लाभ मिलने वाला है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि धान की खरीद के लिए भी खरीद सैंटर कालाआम में खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    डा. बिन्दल ने टोका साहब गुरूद्वारा से गरीब जनता के लिए 120 राशन किटें प्राप्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिलाध्यक्ष मार्किट कमेटी रामेश्वर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
    -0-

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.