कल से लोग सुबह 5ः30 बजे से 7 बजे तक कर सकेंगे सैर
नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने कर्फ्यू में दी गई ढील को बढ़ाने का निर्णय लिया है जिसके तहत सोमवार यानि 27 अप्रैल से जरूरी वस्तुओं की दुकानें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिदिन खुली रहेंगी। इसके अतिरिक्त, सुबह सैर करने के लिए भी लोगों को अनुमति दी गयी है।
जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि जिला में सोमवार यानि 27 अप्रैल से जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। पहले जरुरी वस्तुओं की दुकानों को सुबह 10ः30 से दोपहर 1ः30 तक खोलने की अनुमति थी।
उन्होंने बताया कि पहले लोगों को सुबह सैर करने कोई अनुमति नहीं थी लेकिन कल यानि 26 अप्रैल रविवार से लोग सुबह 5ः30 बजे से 7 बजे तक सैर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सैर पर जाने वाले लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना होगा, एक दूसरे से सामाजिक दूरी सुनिश्चित करनी होगी और एक जगह पर 5 से ज्यादा व्यक्ति इकट्ठे नहीं होंगे अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई अमल में लायी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह समय-समय पर हाथों को धोते रहे या हैंड सैनिटाइजर से साफ करते रहे।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29