Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने बीबीएनडीए के प्रतिनिधियों से की बातचीत
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने बीबीएनडीए के प्रतिनिधियों से की बातचीत

    By Himachal VartaApril 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर कोविड-19 के मद्देनजर जारी लाॅकडाउन की अवधि में औद्योगिक गतिविधियों को निष्पादित करने में उनके सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने राज्य के विकास में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया।

    उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने में मजदूरों की मदद करके औद्योगिक इकाइयों ने सरकार के प्रयासों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज हम कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मना रहे हैं और इस परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा, श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि आर्थिक गतिविधियों को बनाया रखा जा सके।

    राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक इकाइयों को उनके सुचारू संचालन के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने इस दिशा में बद्दी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मास्क का उपयोग करते हुए और परिसर में स्वच्छता के निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने हर श्रमिक के स्वास्थ्य और यात्रा इतिहास का पूरा विवरण रखने की अपील की और आग्रह किया कि औद्योगिक इकाइयां संकट की इस घड़ी में कर्मचारियों की संख्या कम न करें।

    बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने राज्यपाल को अवगत कराया कि क्षेत्र में लगभग 500 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यशील हैं जिनमें लगभग 23000 श्रमिक काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन इन ओद्योगिक इकाइयों सहित श्रमिकों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

    औद्योगिक प्रतिनिधियों ने अपना भरपूर सहयोग देने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया ओर राज्यपाल को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

    इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.