नाहन। शुक्रवार को उत्तरांचल के पॉजिटिव आए परिचालक के संपर्क मे आने वाले नाहन क्षेत्र के सभी 7 नेगेटिव आए हैं। इसके साथ साथ दो अन्य जो टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए थे वह भी क्लीन चिट हो गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को एचएनएन न्यूज़ ने सबसे पहले प्रमुखता के साथ यह खबर की थी कि 29 तारीख को उत्तरांचल में पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आने वाले नाहन विधानसभा क्षेत्र के 7 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिसके बाद इन सभी के सैंपल कसौली भेजे गए थे। यह सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।
वही आइसोलेट किए गए पति पत्नी ने आइसोलेशन वार्ड का एक वीडियो भी वायरल किया है। वीडियो देखकर आइसोलेशन के हालातों को लेकर व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। जबकि आइसोलेशन वार्ड बिल्कुल साफ और कीटाणु मुक्त होना चाहिए। मगर जो वीडियो में हालात दिखाए गए थे उसको देख कर यह आइसोलेशन वार्ड कम बूचड़खाना ज्यादा नजर आ रहा था।
बरहाल जिला प्रशासन की जो मुस्तैदी सुरक्षा के दृष्टिकोण से नजर आई उसको लेकर आइसोलेट किए गए सभी सैंपल नेगेटिव आने के बाद जिला सिरमौर ने राहत की सांस ली है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29