Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बाहरी राज्यों से आए लोगों की चिकित्सा जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगाः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    बाहरी राज्यों से आए लोगों की चिकित्सा जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगाः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaMay 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    अधिकारियों को राज्य में आए लोगों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश
    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना वायरस के दृष्टिगत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों की चिकित्सा जांच के लिए एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान की तर्ज पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा और इन व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि क्वारंटीन पर रखे गए लोग घर से बाहर न निकलें।

    जय राम ठाकुर ने अधिकारियों से ऐसे व्यक्ति जो बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में आए हैं, की सूचना को एकत्रित करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि कोई व्यक्ति रेड जोन से आया है तो उसे क्वांरटीन केन्द्र में रखा जाए।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचल प्रदेश के लोगों की वापसी के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और राज्य के भीतर और बाहर फंसे अन्य लोगों की सहायता के लिए नोडल अधिकारियों के साथ सहायक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

    उन्होंने पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे उन लोगों पर कड़ी निगरानी रखें जो बाहरी राज्यों से लौटे हैं और उनसे होम क्वारंटीन के मानदंडों का सख्ती से पालन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब तक सुरक्षित है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश की स्थिति सामान्य बनी रहे।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि विशेष रूप से ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने का प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं और खेती के उपकरणों की सुचारू आवाजाही करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को फेस मास्क और फेस कवर पहनने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनिंदा क्षेत्रों में कुछ चयनित दुकानें खोलने की अनुमति है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सामाजिक दूरी बनी रहे और सभी लोग फेस मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करें।

    मुख्य सचिव अनिल खाची ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य सरकार के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

    पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी, अतिक्ति मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान और प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, ओंकार चन्द शर्मा, और संजय कुंडू, सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क रजनीश भी बैठक में शामिल हुए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.