लैब के स्थापित होने से कोविड-19 सक्रंमण को फैलने से रोकने तथा संक्रमित व्यक्ति की शीघ्र जांच में होगी आसानी
नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार ने डा0 वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए 1 करोड 18 लाख की अनुमानित राशि को मंजूरी दी है यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होने बताया कि कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला आयुर्वेदिक अस्पताल के भूतल में लैब की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए जिला खनिज न्यास निधि का प्रयोग किया जाएगा। कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला के महत्व और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, जिला सिरमौर ने प्रस्तावित प्रयोगशाला की वित्तीय राशि स्वीकृत की है।
उन्होने बताया कि इस कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला को जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा ताकि बडी संख्या में किये जा रहे टेस्ट की रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त हो सके और संक्रमित व्यक्ति की पहचान करने में आसानी हो जिससे इस सक्रंमण को फैलने से रोका जा सके।
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सिरमौर द्वारा 1.18 करोड़, रुपये की उक्त मंजूरी ने प्रस्तावित कोविड-19 स्क्रीनिंग और परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त कर उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
