नाहन। गत सप्ताह हुई भारी वर्षा और ओलावृष्टि से जिला सिरमौर की करीब 80 पंचायतों में 7 करोड़ 84 लाख का प्रथम दृष्टया में नुकसान आंका गया है जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेज दी गई है। इस आश्य की जानकारी उप निदेशक कृषि विभाग सिरमौर, डॉ. कौशिक ने एक विशेष चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिला में करीब 5089 हैक्टयर भूमि पर लगी फसलें प्रभावित हुई है जिसमें सर्वाधिक 3847 हैक्टयर भूमि में गेंहू की फसल को नुकसान पहूंचा है । इसके अतिरिक्त 434 हैक्टेयर भूमि पर लसुहन और 563 हैक्टयर भूमि पर अन्य सब्जियां मटर, फ्रांसबीन इत्यादि फसलें खराब हुई है।
डॉ. कौशिक ने बताया कि 28 अप्रैल को हुई भारी बारिश से 22 पंचायतों जिनमें जामनीवाला, खुंडिया, कोटरीव्यास, मिश्रवाला, पीपलीवाला, पुरूवाला, पातलियों, भांटावाली, बहराल, बद्रीपुर, अमरकोट, निहालगढ़, अजोली, मुगलवाला, शिवपुर, मातरियों, कुंजा, मानपुर देवड़ा, भंगानी गोरखूवाला और खोदरी माजरी तथा 30 अप्रैल को हुई भारी बारिश से केवल चार पंचायतों अमरकोट, शिवपुर, निहालगढ़ और अजौली में विशेषकर गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29