नाहन। बीते गत दिवस जब मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपालना हेतू बातापुल चौक पांवटा साहिब मे अपनी डियूटी पर तैनात था तो एक मोटर साईकिल No HP17F-2463 बाता मंडी की तरफ से आया। जिसे उसके द्वारा रोक कर घूमने का कारण पूछा तो मोटर साईकिल चालक ने बतलाया की वह गेहूं काट कर अपने घर जा रहा है, परन्तु पूछताछ के दौरान उसकी जेब मे कुछ सामान दिखाई दिया। जिस पर उसे जेब में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो मोटर साईकिल चालक मौका से भागने लगा और मुख्य आरक्षी ने उसे रोकने की कोशिश की तो मोटर साईकल चालक ने मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार को घसीटते हुए सड़क पर गिरा दिया जिस कारण मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार को काफी चोटें आयी है। मोटर साईकल चालक का नाम अर्जुन सिंह निवासी बातापुल, तहसील पांवटा साहिब मालूम हुआ हैं। अर्जुन सिंह उपरोक्त द्वारा इस तरह लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना उसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29