नाहन। दूसरे राज्यों से जिला सिरमौर में प्रवेश करने वाले किसी व्यक्ति का शारीरिक तापमान अगर सामान्य से अधिक होगा या उसमे सर्दी, खांसी जैसे लक्षण होंगे तो उसे जिला में अंतर राज्य प्रवेश द्धार पर बनाये गए क्वारंटाइन सुविधा केंद्र में 14 दिनों के लिए रखा जायेगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने 26 अप्रैल 2020 को जारी किये आदेशों की निरंतरता में जारी किए।
उन्हाेंने बताया कि जिला निगरानी इकाइयां तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि दूसरे राज्यों से जिला में प्रवेश करने वाले सभी असिम्पटोमैटिक व्यक्तिओं को उनके घरों पर ही 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाये तथा अतिरिक्त 14 दिनों की सक्रिय निगरानी में रखा जाये। ऐसे सभी व्यक्तिओं की जानकारी कोविड-19 पोर्टल पर भी डाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति को अपने स्मार्ट फोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। खंड चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करेगा की एक निगरानी कर्मी को क्वारंटाइन किये गए व्यक्ति की सेहत जांच के लिए लगाया जाये तथा होम क्वारंटाइन वाले व्यक्ति की जिओ-लोकेशन को उसके मोबाइल में कोरोना मुक्त हिमाचल एप्लीकेशन पर फ्रीज किया जाये। ग्राम पंचायत ऐसे सभी व्यक्तियों की जानकारी स्थानीय आशा कार्यकर्ता से सांझा करेंगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
