Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बहुआयामी प्रतिभा के धनी है एएसपी सिरमौर के सुरक्षा अधिकारी दीप शर्मा
    हिमाचल प्रदेश

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी है एएसपी सिरमौर के सुरक्षा अधिकारी दीप शर्मा

    By Himachal VartaMay 4, 2020
    Facebook WhatsApp
    घर पर टोकरियां बनाते हुए पीएसओ दीप शर्मा।

    नाहन। मनुष्य की कोई भी कला उनके पद और गरिमा को चार चांद लगाती है। ऐसा ही उदाहरण सोमवार को पेश आया जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर के सुरक्षा अधिकारी दीप शर्मा टिंबी के समीप अपने घर जिमपवाड़ में भतीजी की शादी के लिए नगाल की लकड़ी से टोकरियां बुन रहे थे। दीप शर्मा कहना है कि टोकरियां, किल्टे इत्यादि बुनने का कार्य उनके द्वारा गांव के एक बुजुर्ग मांगूराम से सीखा है। जब यह बुजुर्ग उनके घर टोकरियां बुनने इत्यादि के कार्य से आते थे तो वह खुशी से उनके साथ बुनने के कार्य में हाथ बंटाते थे। उन्होंने बताया कि टोकरियां बुनना, खेत में हल चलाना, घास काटना इत्यादि घरेलु कार्य करना उनका बचपन से ही शौक रहा है। और जब भी इनको मौका मिलता है घर में आकर हर कार्य में हाथ बंटाते हैं। इन्होंने बताया कि उनके घर पर आगामी 20 मई को भतीजी की शादी है जिसके लिए नगाल की टोकरियों की आवश्यकता रहती है और उनके क्षेत्र में विशेषकर शादियों में टोकरियों का प्रयोग पके हुए चावल की पीछ निकालने के लिए किया जाता है। जिससे चावल बहुत जायकेदार और स्वादिष्ट बनते हैं।
    बता दें कि अतीत में गांव में बांस अथवा नगाल की टोकरियां, किल्टे, रोटियां रखने की छाबड़ी, छाज इत्यादि का कार्य विशेष वर्ग द्वारा किया जाता था। जिसमें किल्टों को प्रयोग विशेषकर गोबर उठाने के लिए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी किया जाता है। जबकि टोकरियां का उपयोग शादी विवाह इत्यादि मांगलिक कार्यों के दौरान चावल पकाने के दौरान किया जाता है। दीप शर्मा जहां एक कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार पुलिस कर्मचारी है वहीं पर गांव में एक प्रगतिशील किसान भी है। इनके सबसे बड़े भाई उद्यान प्रसार अधिकारी और दूसरे भाई अध्यापक के पर तैनात है। दीप शर्मा अपनी हर क्षेत्र में कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.