नाहन। वैश्विक कोरोना वायरस के संकट के बीच पड़ोसी राज्यों में फसे लोगों की हिमाचल वापसी शुरू हो गई है मंगलवार को जिला सिरमौर के 169 लोगों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की 7 बसें कालाअम्ब पहुंची जहां इन्हें 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारन्टीन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी डॉ. आर.के. परूथी ने मौके पर कालाआम्ब पहुंच कर दी।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर से चंडीगढ़ गई 7 बसें बाहरी राज्यों में फसे लोगो को लेकर चंडीगढ़ से कालाअम्ब पहुंची और सभी यात्रियों को बसों से उतार कर मौके पर आई मेडिकल टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन को भी सुनिश्चित किया, जिसके बाद सभी को क्वारन्टीन कर दिया गया।
हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ व अन्य राज्यों में शिक्षा ग्रहण और काम के लिए गए हिमाचली लोग लाकडाउन के चलते पिछले 40 दिनों से बाहरी राज्यों में फंसे हुए थे। जिन्हें सरकार द्वारा एचआरटीसी की बसों के माध्यम से जिला में वापस लाया गया है। इसके अंतर्गत पिछले कल जिला सिरमौर से 7 बसों को चंडीगढ़ के हिमाचल भवन भेेेेजा गया था।
उन्होंने बताया कि चण्डीगढ से लाए जिला वासियों में शिलाई व पांवटा के लोगों को संस्थागत क्वारनटीन सेन्टर पांवटा साहिब में रखा गया है और नाहन व संगडाह और पच्छाद के लोगों को हिमालयन संस्थागत क्वारनटीन सेन्टर कालाआम्ब में रखा गया है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा तथा जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जोकि इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे, भी उपस्थित थे।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
