Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»करीब पांच सौ किसानों को उपदान पर उपलब्ध करवाया गया मक्की का बीज-डॉ अंजलि
    हिमाचल प्रदेश

    करीब पांच सौ किसानों को उपदान पर उपलब्ध करवाया गया मक्की का बीज-डॉ अंजलि

    By Himachal VartaMay 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    कृषि विभाग कार्यालय के बाहर मक्की का बीज लेने लगी किसानों की कतारें।
    कृषि विभाग कार्यालय के बाहर मक्की का बीज लेने लगी किसानों की कतारें।

    नाहन। आगामी खरीफ की फसल को मध्यनजर रखते हुए कृषि विभाग द्वारा राजगढ़ ब्लॉक में अब तक 38 क्विंटल मक्की का उन्नत किस्म का बीज पांच सौ से अधिक किसानों को उपदान पर उपलब्ध करवाया गया है। जिसकी पुष्टि कृषि विकास अधिकारी डॉ0 अंजलि कटोच ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सरकार द्वारा 75 क्विंटल मक्की बीज राजगढ़ कार्यालय को भेजा गया है जिसमें मक्की की प्रमुखतः किस्म पीजी-2487 और के-25 गोल्ड शामिल है। उन्होंने बताया कि किसानों को मक्की का बीज 45 रुपये प्रतिकिलोग्राम की दर से प्रदान किया गया है जबकि मार्किट में मक्की के इस उन्नत किस्म की कीमत 85 रूपये प्रतिग्राम है।
    उन्होंने बताया कि राजगढ़ ब्लॉक में करीब 2600 हैक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती की जाती है जिसमें औसतन 6 हजार मिट्रिक टन उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त किसानों की मांग पर मक्की, बाजरा व दलहन इत्यादि के बीज मंगवाए जाएंगे जबकि गत वर्ष खरीफ के सीजन के दौरान विभाग द्वारा करीब 125 क्विंटल मक्की व अन्य दलहन इत्यादि के बीज किसानों को उपलब्ध करवाए गए थे।
    बता दें कि विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजगढ़ ब्लॉक में करीब पौने छः हजार हैक्टेयर भूमि पर खेती की जाती है जिसमें 2.76 हजार हैक्टेयर भूमि पर रबी फसल और 3.11 हजार हैक्टेयर भूमि पर खरीफ फसल उगाई जाती है। कृषि विकास अधिकारी राजगढ़ अंजलि कटोच ने बताया कि इस ब्लॉक में 6.7 हजार मिट्रिक टन खरीफ और पांच हजार मिट्रिक टन रबी फसल का उत्पादन होता है। डॉ अंजलि कटोच ने बताया कि करीब 2 हजार हैक्टेयर भूमि पर सब्जियों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा है जिसमें प्रमुखतः टमाटर, मटर, लसुहन, शिमला मिर्च, फ्रासबीन, फूलगोभी इत्यादि सब्जियां उगाई जाती है।
    उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राजगढ़ ब्लॉक के किसानों के करीब चार हजार मोबाईल नंबर का एक डाटा तैयार किया गया है जिस पर किसानों को कृषि संबधी नवीनतम योजनाओें की जानकारी संदेश के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष रबी के सीजन दौरान इस ब्लॉक के किसानों को तीन सौ क्विंटल उन्नत किस्म का गेंहूं का बीज उपदान पर 19 रुपये 50 पैसे प्रति किलोग्राम उपलब्ध करवाया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.