नाहन। श्री चरणजीत सिंह पुत्र स्व0 श्री करनैल सिंह निवासी गांव व डाकघर शिवपुर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 06-05-2020 को जब यह अपने मोटर साईकिल न0 HP17A-9977 पर इसकी पत्नी सलिन्द्र कौर को साथ दवा लेने पांवटा साहिब जा रहा था और समय करीब 8-45 बजे दिन हरिपुर टोहाना शराब के ठेके के पास पहुंचा तो उसी समय कार नम्बर HP17B-1187 के चालक ने उक्त कार को लापरवाही एवं तेज रफ्तारी से चलाते हुए इसकी मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में इसे और इसकी पत्नी को चोटें आई हैं। गुरनाम सिंह चालक कार उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग दर्ज कर के अन्वेषण किया जा रहा हैं।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
