Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बार्बर को दिया जा रहा है प्रशिक्षण – डॉ. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बार्बर को दिया जा रहा है प्रशिक्षण – डॉ. परूथी

    By Himachal VartaMay 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    सरकार के आदेशो के बाद ही प्रशिक्षण प्राप्त बार्बर ही खोल पाएंगे अपनी दुकान

    नाहन। जिला सिरमौर में कोविड-19 सक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में आज बार्बरों को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में प्रशिक्षण दिया गया।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने देते हुए बताया की इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन शहर के सभी पंजीकृत बार्बर उपस्थित थे।
    उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन के बार्बरों को कोविड-19 संक्रमण और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में भी बताया गया।
    उपायुक्त ने बताया कि आगामी दिनों में सरकार के आदेश के बाद ही जिला में केवल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बार्बर् ही अपनी सैलून खोल पाएंगे। वह केवल कैंची के प्रयोग से ही बाल काट पाएंगे तथा ट्रिमर व ब्लेड के इस्तेमाल पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जिला के सभी उपमण्डल स्तर पर बार्बरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    इस प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थय शिक्षिका कोमल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बार्बरों को ट्रिपल लेयर वाले मास्क पहनने, हर व्यक्ति के बाल काटने से पहले और बाद में दुकान व औजारों को सैनिटाईज करने तथा हैंड वॉश बेसिन में स्वच्छ, गर्म और बहता पानी का इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया है। बार्बरों को यह भी बताया गया की एक अलग सिंक में सफाई उपकरण के लिए स्वच्छ, गर्म पानी उपलब्ध होना चाहिए। दुकान व सैलून के प्रवेश द्वार और दुकान के अंदर लिक्विड हैंडवाश या 70 प्रतिशत अल्कोहल आधारित हैण्ड रब उपलब्ध होना चाहिए। इसके अतिरिक्त कचरे के निपटान हेतु कूडादान उपलब्ध होना चाहिए तथा हर सुबह और शाम को परिसर और दुकान में एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइट के साथ पोछा लगना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.