नाहन। बीते गतदिवस श्री अशोक कुमार पुत्र श्री जसबन्त सिंह निवासी गांव अजौली डाकघर निहालगढ़ तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना पुरूवाला में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 05.05.2020 को रात 12 बजे जब यह और उसका दोस्त बाईक पर गेंहू निकालने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में रास्ते में अमन कुमार और उसके दोस्त ने इन पर ट्रैक्टर चढाने की कोशिश की और इन्होने बाईक साईड में कर के अपनी जान बचाई। अमन और उसके दोस्त ने इनका रास्ता रोककर गाली –गलौज किया और अमन ने इसके ऊपर पेंच कस से हमला कर दिया। जिस से इसके सिर पर गहरी चोट आई । जब यह अपने घर पहुंचा तो अमन की मां और उसकी बहनों ने इनके घर आकर गाली-गलौज किया। श्री अशोक कुमार के शिकायत पत्र पर अमन आदि के विरूद्ध थाना पुरूवाला में अभियोग दर्ज किया जाकर अन्वेषण किया जा रहा हैं।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29