होम डिलीवरी का समय प्रातः 9 बजे से रात्री 9 बजे तक होगा
खाद्य पदार्थ की काउटर बिक्री का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा
नाहन। जिला सिरमौर में पकाये हुए भोजन की होम डिलीवरी अब प्रातः 9 बजे से रात्री 9 बजे तक कर पाएंगे व खाद्य पदार्थ की काउंटर बिक्री का समय प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे के बीच ही अनुमति होगी। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने 3 मई, 2020 को जारी किए अपने आदेशों में आशिंक बदलाव करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि होम डिलीवरी करने वाला व्यक्ति सभी आवश्यक सावधानी बरतेगा और प्रत्येक डिलीवरी के बाद अपने हाथों को सेनेटाईजर से साफ करेगा और हर समय फेस मास्क पहनेगा।
इसके अतिरिक्त जो होटल मालिक अपने परिसर में कॉवरंटाईन सेंटर सुविधा देने के बारे मंे सोच रहे है, वे अपने प्रस्तावों को अतिरिक्त जिला पर्यटन विकास अधिकारी को सौंप सकते है।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
- हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
- ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
- शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
Saturday, June 20
