Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लॉकडाउन के बीच सिरमौर में जल शक्ति विभाग के 83 कार्यों को मंजूरी, 33 प्रगति पर
    हिमाचल प्रदेश

    लॉकडाउन के बीच सिरमौर में जल शक्ति विभाग के 83 कार्यों को मंजूरी, 33 प्रगति पर

    By Himachal VartaMay 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच सरकारी विभागों के रुके काम भी अब धीरे-धीरे शुरू किए जा रहे हैं। इसी के तहत सिरमौर जिला में भी जल शक्ति विभाग के बहुत से कार्य मंजूरी मिलने के बाद शुरू हो चुके हैं।

    नाहन सहित सभी मंडलों में जल शक्ति विभाग के 83 कार्यों को जिला प्रशासन ने मंजूरी दी है और वर्तमान में इनमें से 33 कार्य प्रगति पर है, जिनमें वाटर सप्लाई व सिंचाई से संबंधित कार्य शामिल है। जबकि अन्य मंजूर किए गए कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

    काम शुरू होने से जहां विभाग ने राहत की सांस ली है, वहीं कामगारों को भी काम मिलना शुरू हो गया है। जलशक्ति विभाग नाहन वृत्त के अधीक्षण अभियंता जेएस चौहान ने बताया कि कोविड-19 की वजह से लगे लॉक डाउन के चलते जिला में विभाग के सभी काम रुक गए थे।

    केंद्र सरकार की 20 अप्रैल को जारी नई गाइडलाइन के आधार पर सिरमौर प्रशासन से जिला में 83 कार्यों की परमिशन मांगी गई थी, जिसकी मंजूरी दी गई है। जिला में विभाग के 33 कार्य शुरू हो चुके हैं, जिसमें 24 काम वाटर सप्लाई के हैं और इनमें 123 कामगार कार्य कर रहे हैं। जबकि 9 कार्य सिंचाई से संबंधित है, जिसमें 64 मजदूरों को काम मिला है।

    वर्तमान में कुल 33 कार्यों में 187 कामगार कार्य करने में जुटे हुए हैं। अधीक्षण अभियंता जेएस चौहान ने यह भी बताया कि काम शुरू होने से विभाग को काफी राहत मिली है, क्योंकि आगे गर्मी का मौसम भी आ रहा है। ऐसे में ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी अपनी लेबर को काम पर बुलाएं, ताकि अन्य शेष कार्य भी शुरू करवाए जा सके।

    जेएस चौहान ने कहा कि मंडल स्तर के अधिकारियों, फील्ड स्टाफ सहित ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कोविड-19 के तहत मजदूरों की सुरक्षा के मद्देनजर नियमों का पूरी सावधानी के साथ पालन करवाएं। मास्क पहनकर ही काम करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही हैंड वाशिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेष बचे हुए कार्यों को भी शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.