Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खरीफ फसल के लिए 1400 क्विंटल बीज की हुई आपूर्ति :डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    खरीफ फसल के लिए 1400 क्विंटल बीज की हुई आपूर्ति :डा. बिन्दल

    By Himachal VartaMay 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि सिरमौर जिला में कफर्यू और लॉक डाउन के दौरान कृषि कार्यों को प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्त रखा है।उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। साथ ही किसानों की आवश्यकतानुसार इंटर-स्टेट आधार पर कृषि गतिविधियों को जारी रखने के लिए प्राथमिकता के अनुसार परमिशन देने के आदेश दिए गए हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा का काफी बड़ा भू-भाग हरियाणा की सीमा से सटा हुआ है। इस वजह से हमें दूध, पशुचारा, सब्जियां इत्यादि के लिए हरियाणा पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे किसान तो पशु चारे के लिए पूर्ण रूप से हमेशा हरियाणा पर निर्भर रहते हैं। हर साल गेहूं की कटाई के उपरांत हजारों टन भूसा हरियाणा से हिमाचल में आता रहा है।
    डा. बिन्दल ने बताया कि पशुचारे की समस्या से निजात पाने के लिए पशुपालन विभाग सिरमौर द्वारा जिला मुख्यालय स्तर पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है जो किसानों के आवेदन मिलते ही व्हाटसऐप पर परमिशन जारी करने का कार्य द्रुत गति से कर रहे हैं।
    उन्होंने बताया सिरमौर जिला में अभी तक 250 किसानों को हरियाणा क्षेत्र से पशुचारा लाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति देने का कार्य निरंतर जारी है और किसानों की आवश्यकता के अनुसार परमिशन दिए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में अभी तक कफर्यू और लॉक डाउन के बीच कृषि विभाग द्वारा कृषि गतिविधियों को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की 784 परमिशन दी गई है जिसमें 112 खेतीबाड़ी गतिविधियां, 221 परमिशन थ्रेशर की मूवमेंट के लिए, 383 स्वीकृतियां सब्जी के क्रय-विक्रय के लिए, 60 स्वीकृतियां कृषि यंत्रों की मुरम्मत आदि शामिल हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान किसानों को खरीफ फसल की बुआई में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कृषि विभाग द्वारा सिरमौर जिला में 1400 क्विंटल बीज का अवंटन किया है।
    उन्होंने बताया कि जिला में 620 क्विंटल मक्का, 275 क्विंटल पशुचारा, 12 क्विंटल बाजरा, 410 क्विंटल अदरक के अलावा, 430 किलो टमाटर बीज, 26 किलो शिमला मिर्च, 40 किलो खीरा बीज, किसानों को आवंटित किया गया है। इसके अलावा किसानों को मिर्च, बैंगन, मूली, भिंडी, प्याज आदि के बीज भी बांटे गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.