Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान मुहिम चलाते हुए 1253 ग्रामीण व शहरी किसानों को वेजिटेबल किट बांटे, किचन ग्राडनिग की ओर किया प्रेरित
    हिमाचल प्रदेश

    जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान मुहिम चलाते हुए 1253 ग्रामीण व शहरी किसानों को वेजिटेबल किट बांटे, किचन ग्राडनिग की ओर किया प्रेरित

    By Himachal VartaMay 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    विभाग ने लॉकडाउन के दौरान जिला के कृषिकों के सुविधा के लिए समय पर निर्णय लेते हुए पिछले वर्षों की तुलना में गेहूं की खरीद कई गुणा बढ़ाई
    नाहन। प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार जिला सिरमौर में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच जिला में कृषिकों के हित के लिए विभाग ने 57 कार्य चलाए है जिनमें से 33 कार्य सोलर फेंसिंग से संबंधित है जिसमें 132 मजदूर कार्य कर रहे है इसके अतिरिक्त मृद्वा संरक्षण में 24 कार्य चलाए है जिसमें टैंक निर्माण, कूल निर्माण, कुंए निर्माण व दिवार निर्माण कार्यों में 100 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे है। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर. के. परुथी ने दी।
    उपायुक्त ने बताया कि अब जिला में कृषि विभाग के लगभग सभी योजनाओं पर कार्य शुरू हो चुके है जिसमें सोलर फेनसिंग, बीज वितरण, सिंचाई भंडारण टैंक निर्माण, सब्जियों की किट वितरण, प्रवाह सिंचाई योजना के कार्य शामिल है।
    उन्होंने बताया कि कोविड-19 वायरस के फैलने के बाद जिला प्रशासन ने मुहिम चलाते हुए 1253 ग्रामीण व शहरी किसानों को वेजिटेबल किट मात्र 10 रूपये की कीमत पर मुहैया करवाया गया ताकि लोग किंचन ग्राडनिग में व्यस्थ रहे और बिना कारण घर से बाहर न आए।
    उप-निदेशक कृषि विभाग सिरमौर राजेश कौशिक ने बताया कि जिला में विभाग ने लॉकडाउन के दौरान जिला के कृषिकों के सुविधा के लिए समय पर निर्णय लेते हुए एफसीआई के माध्यम से पिछले वर्षों की तुलना में गेहूं की खरीद कई गुणा बढा़ई ताकि जिला के किसानों को इस संकट के घड़ी में घर द्धार पर ही उनके फसल का उचित दाम मिल सकें जिसके तहत अब तक 14 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है जिसके लिए कालाअंब में एफसीआई के तहत खरीद सेंटर खोला है जिसमे वर्तमान में 857 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है इसके अतिरिक्त पांवटा साहिब के प्रोक्यूरमेंट सेंटर में 13 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जहां पिछले वर्षों में जिला केवल 8700 क्विंटल गेहूं की खरीद की जाती थी वहां इस वर्ष पिछले वर्षों से कई गुणा अधिक गेहूं की खरीद करने में विभाग सफल रहा है।
    उप-निदेशक राजेश कौशिक ने बताया कि जिला सिरमौर में विभाग ने मक्की की 750 क्विंटल बीज जिला में बांटने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 620 क्विंटल बीज कृषकों को उपलब्ध करवाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 410 क्विंटल अदरक के बीच कृषकों को मुहैया करवाया गया है। सब्जियों के 11 क्विंटल बीज व चैरी के 272 क्विंटल बीज विभिन्न विक्रय केन्द्रों के माध्यम से जिला में कृषकों को खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है तथा शीघ्र ही धान के बीज भी लोगों के घरद्वार तक पहुंचाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि जिला में अब तक लॉकडाउन के दौरान कृषि करने के लिए 850 से अधिक पास जारी कर दिए गए है जिसमें सब्जी मण्डियों में फसल पहुंचाने, मजदूरों की आवाजाही, कृषि से संबंधित दुकानों को खोलने व कृषि संबंधी मशीनरी की मुरम्मत के लिए दुकान खोलने के लिए अनुमति दी जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.