Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना कर्मवीरों का सम्मान, राजपूत सभा ने बरसाए फूल
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना कर्मवीरों का सम्मान, राजपूत सभा ने बरसाए फूल

    By Himachal VartaMay 10, 2020
    Facebook WhatsApp
    सिरमौर राजपूत सभा ने नाहन मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे कोरोना वॉररियर्स को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर सम्मानित किया। जिला राजपूत सभा के पदाधिकारी एडवोकेट विपिन ठाकुर ने महाराणा प्रताप जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कोरोना वॉरियर्स का आभार व्यक्त किया।

    नाहन। महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर जिला सिरमौर राजपूत सभा ने नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाया और इस मुश्किल वक्त में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कोरोना की जंग में नाहन मेडिकल कॉलेज में भी दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाई व सुरक्षा कर्मियों को राजपूत सभा के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मान दिया।

    वहीं, कोरोना वॉरियर्स ने भी राजपूत सभा द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए उनका धन्यवाद किया। खास बात यह रही कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राजपूत सभा के चंद पदाधिकारी ही इस कार्य के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में पहुंचे थे।

    जिला राजपूत सभा के पदाधिकारी एडवोकेट विपिन ठाकुर ने महाराणा प्रताप जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कोरोना वॉरियर्स का आभार व्यक्त किया। विपिन ठाकुर ने कहा कि वैसे तो सभा द्वारा हर वर्ष महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, लेकिन वर्तमान में कोरोना के चलते लॉकडाउन चल रहा है।

    ऐसे में सभा ने निर्णय लिया कि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया जाए, जो कि दिन-रात अपने परिवारों से दूर रहकर समाज की सुरक्षा कर रहे हैं। इसी के तहत नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाया गया। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में इसी तरह कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाते हुए राजपूत सभा द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।

    बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से मुश्किल की इस घड़ी में डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस, सफाई कर्मी दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लोग भी विभिन्न तरीकों से इनका लगातार हौसला बढ़ा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.