Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मिल्कफेड से रिटायर्ड ने खर्चे से तंग आकर लगाया फंदा, हुई मौत
    हिमाचल प्रदेश

    मिल्कफेड से रिटायर्ड ने खर्चे से तंग आकर लगाया फंदा, हुई मौत

    By Himachal VartaMay 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। नाहन कच्चा टैंक चौकी के अंतर्गत मसान पुर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र बिशन सिंह ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या किए जाने के पीछे मुख्य कारण कम पेंशन में खर्चा न चल पाने को लेकर बताया जा रहा है। ऐसा मिला सुसाइड नोट में लिखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 4:00 से 5:00 के बीच कल शाम की बताई जा रही है।

    मृतक अजीत सिंह ने जीवन लीला समाप्त करने से पहले अपने परिवार वालों को कमरे में बंद कर दिया था। जिसके बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बना फांसी लगा ली। घरवालों के द्वारा शोर मचाने के बाद कमरा खुलवाया गया। परिजनों ने दूसरे कमरे को खोलते हुए जब सामने देखा तो अजीत सिंह फांसी पर लटका हुआ था। जिसकी तुरंत सूचना कच्चा टैंक पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर मृतक को नीचे उतारा।

    मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही कच्चा टैंक चौकी से पुलिस और डीएसपी हेड क्वार्टर परम दत्त मौके पर पहुंच चुके थे। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति मिल्कफेड से सेवानिवृत्त हुआ था। खर्चा ना चल पाने के कारण मानसिक रूप से कई दिनों से परेशान भी चल रहा था। यही नहीं बताया जा रहा है मृतक शराब पीने का भी आदी था। पुलिस के द्वारा मृतक को नाहन मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है।

    उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर परम देव ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कल हो पाएगा। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है मामले में जांच जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.