Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोविड-19: नाहन में जहां-तहां थूकने पर प्रतिबंध, मास्क पहनना भी अनिवार्य
    हिमाचल प्रदेश

    कोविड-19: नाहन में जहां-तहां थूकने पर प्रतिबंध, मास्क पहनना भी अनिवार्य

    By Himachal VartaMay 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना की रोकथाम को लेकर नाहन नगर परिषद ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। नगर परिषद ने घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। लोगों को जागरूक करने के लिए नगर परिषद ने शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगा रहा है।

    नाहन। वैश्विक महामारी कोरोना से डटकर जंग हो रही है और बचाव को लेकर हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद द्वारा जागरूकता होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, जिसमें मास्क पहनने व इधर-उधर न थूकने की अपील की गई है।
    दरअसल कोरोना से बचाव को लेकर सरकार ने जहां मास्क पहनने को अनिवार्य किया है, वहीं सड़कों सहित सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर भी प्रतिबंध लगाया है। इन्हीं आदेशों को अमलीजामा पहनाते हुए नगर परिषद द्वारा पूरे शहर के बाजारों, सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनकर आने और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध को लेकर जागरूकता होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।

    जागरूकता के बावजूद इन दोनों ही विषय पर किसी ने लापरवाही बरती, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पूरे शहर में सार्वजनिक स्थानों पर 50 होर्डिंग्स थूकने पर प्रतिबंध और 40 होर्डिंग्स मास्क उपयोग के बारे लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।

    बावजूद इसके अब कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। उन्होंने सभी शहरवासियों से कोरोना वायरस के मद्देनजर नियमों की पालना करने का आग्रह किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.