Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोरोना संकट में शिलाई के एमएलए ने लोगों के लिए क्या किया , जनता को बतायें : सूरत चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    कोरोना संकट में शिलाई के एमएलए ने लोगों के लिए क्या किया , जनता को बतायें : सूरत चौहान

    By Himachal VartaMay 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। शिलाई कांग्रेस पार्टी के कुछ छुटभैया नेता इस विश्व व्यापी महामारी के संकट में घिलोनी राजनीति कर रहे है। शिलाई कांग्रेस बताए कि इस विपत्ति में लोगो के लिए उनका क्या योगदान है। केवल सोशल मीडिया में हल करने व वीडियो डालने से कुछ नहीं होता है।

    एक ओर जहां पूरा देश सरकार के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर खड़ा है और सरकार के कामकाज से बहुत खुश हैं। लेकिन शिलाई कांग्रेस के नेताओ पर तो वह कहावत सटीक बैठती है कि नाच न जाने आँगन टेड़ा अपने आप कुछ करना नही दूसरों को दोष देना है।

    भाजपा शिलाई मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान और मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करना बहुत आसान है जो कांग्रेस करती है। यह समय राजनीति करने का नही है बल्कि एक जुट होकर इस महामारी से निपटने का है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो नेता बलदेब तोमर पर टिप्पणी कर रहे हैं हम उनसे जानना चाहते है कि शिलाई में 60 साल से कांग्रेस ने प्रतिनिधित्व किया है आप ने शिलाई के लिए क्या दिया है।

    शिलाई के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस व एक परिवार जिम्मेवार है जिन्होंने 60 साल तक यहां का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि बलदेब तोमर जब विधायक बने तो पहली बार शिलाई की जनता को लगा कि विधायक निधि भी होती है।

    कांग्रेस को जबाबी हमला करते हुए प्रेस को जारी बयान में मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा व गुमान पोजता, जिला सचिव सतीश शर्मा, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि सिंह ठाकुर ने सयुक्त बयान में कहा कि शिलाई के पिछड़ेपन के लिए हर्षवर्धन चौहान व गुमान सिंह चौहान जिम्मेदार हैं जो 60 साल तक यह से विधायक रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि शिलाई के विधायक के सोशल मीडिया में ही दर्शन होते हैं। जब से लॉक डाउन लगा है शिलाई के विधायक व नेता पता नही कहा गायब हो गए हैं।

    जबकि भाजपा शिलाई मण्डल ने 5 लाख रुपये पीएम व सीएम फंड में डाले है और लगभग 12 हजार मास्क बाटे हैं व एक माह तक प्रवासी मजदूरों को भोजन करवाया हैं। लगभग 350 मोदी किट गरीब लोगों को दी है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का धय जन सेवा करना है। कांग्रेस पार्टी की तरह जूठी राजनीति करना नही है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र तो छोड़ो पर जब से लॉकडाउन लगा है तब से अभी तक एमएलए शिलाई अपनी पंचायत में भी नही गए हैं दूसरे पंचायत में तो कहा।

    जबकि बलदेब तोमर शिलाई के लोगों से बार बार सम्पर्क बना रहे हैं और जरूरतमन्द लोगो की मदद भी कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.