नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम कानून व्यवस्था डियूटी के लिए राजगढ़ बाजार में समय करीब 10:30 बजे दिन पुराना बस स्टैण्ड राजगढ़ में पहुंची तो दुकान मैसर्ज रोशन लाल शर्मा एण्ड सन्स जनरल मर्चेण्टस एण्ड ट्रांसपोर्ट एजेण्ट जिसे लाल रंग से मार्क किया हुआ था, खुली हुई पाई। जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार राजगढ़ बाजार में दुकानों को लाल एवं हरे रंग से मार्क किया हुआ है ताकि एक दिन लाल रंग से मार्क की गई दुकानें खुले और दूसरे दिन हरे रंग से मार्क की हुई दुकानें खोली जाए। उक्त दुकान लाल रंग से मार्क की हुई थी और यह दुकान वीरवार के दिन नहीं खोली जानी थी, परन्तु दुकानदार ललित किशोर पुत्र श्री रोशनलाल निवासी वार्ड नं. 04 राजगढ़ जिला सिरमौर ने जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर के दुकान खोली हुई थी। जिस पर उक्त दुकानदार के विरूद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में उपयुक्त धाराओं में मामला दर्ज कर के अन्बेषण किया जा रहा हैं।
Breakng
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
- आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
- भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
- 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
- हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
Sunday, June 21
