Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»होम क्वॉरेंटाइन में लोगों को आयुष किट पहुंचाएगा आयुर्वेद विभाग, क्वारन्टीन का उल्लंघन करने बालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही
    हिमाचल प्रदेश

    होम क्वॉरेंटाइन में लोगों को आयुष किट पहुंचाएगा आयुर्वेद विभाग, क्वारन्टीन का उल्लंघन करने बालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

    By Himachal VartaMay 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर में होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। सिरमौर जिला में करीब 2570 लोग मौजूदा समय में होम क्वॉरेंटाइन में है। आयुर्वेदिक विभाग के कर्मचारी होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे सभी लोगों से मुलाकात करेगा और जरूरी हिदायतें देने के साथ-साथ उन्हें आयुष किट भी प्रदान करेगा। डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने कहा कि आयुष किट को देने का मकसद यही है कि होम्योपैथिक मेडिसिन के जरिए कैसे इन लोगों की शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी संक्रमण के चलते बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने लाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके तहत काफी लोग हिमाचल के अलग-अलग जिलों में पहुंच चुके हैं। ऐसे में रेड जोन से आने वाले लोगों के लिए इंस्टिट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा जाना अनिवार्य कर दिया है, जबकि ऑरेंज और ग्रीन जोन से आने वाले लोग होम क्वारन्टीन में रहेंगे।

    जानकारी के अनुसार जो लोग ऑरेंज और ग्रीन जोन से आएंगे उनके घर में दो बाथरूम का होना आवश्यक है यदि एक बाथरूम है तो पूरे परिवार को होम क्वारन्टीन में रहना होगा। किंतु जो लोग रेड जोन से आ रहे हैं उन्हें इंस्टिट्यूशन क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य है। पिछले दिनों बेंगलुरु से और आज गोवा से ट्रेन आने के बाद हिमाचल प्रदेश में कई लोग रेड जोन से प्रवेश कर चुके हैं । इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने क्वॉरेंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का भी निर्देश जारी किया है।

    डॉo आरके परुथी – डीसी सिरमौर ने बताया कि होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों को प्रशासन द्वारा साफ हिदायतें दी गई है कि वह उनके लिए जारी निर्देशों का पालन करें। डीसी ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.