Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कालाअंब क्वारंटाइन सेंटर का किया दौरा, कही ये बातें
    हिमाचल प्रदेश

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कालाअंब क्वारंटाइन सेंटर का किया दौरा, कही ये बातें

    By Himachal VartaMay 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    डॉ. राजीव बिंदल ने हरियाणा की सीमा के साथ सटे कालाअंब में स्थापित क्वारंटाइन सेंटर का दौरा किया। डॉ. बिंदल ने बताया कि बीजेपी ने प्रदेश स्तर पर बाहर से आने वाले हिमाचलियों की व्यवस्थाओं की देखभाल के लिए एक उच्च स्तर समिति का गठन किया है। डॉ. बिंदल ने इस अवसर प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं को बेहतरीन बताया।

    डॉ बिंदल ने कालाअंब क्वारंटाइन सेंटर का दौरा करते हुए।

    नाहन। कोरोना संकट को लेकर देश भर में लॉक डाउन लागू है। वहीं, कोरोना संकट में फंसे लोगों को वापस अपने प्रदेश लाने के लिए मुहिम शुरू की गई है। प्रदेश में जो लोग भी बाहर से आ रहे हैं उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवं नाहन विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने हरियाणा की सीमा के साथ सटे कालाअंब में स्थापित क्वारंटाइन सेंटर का दौरा किया।

    इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर बाहर से आने वाले हिमाचलियों की व्यवस्थाओं की देखभाल के लिए एक उच्च स्तर समिति का गठन किया है। इस समिति को सभी क्वारंटाइन सेंटर जाकर वहां की व्यवस्था देखने और मदद की जरूरत होने पर प्रशासन का सहयोग करने का दायित्व दिया गया है। इसके तहत आज डॉ. बिंदल ने क्वारंटाइन सेंटर का दौरा किया।

    डॉ. बिंदल ने इस अवसर प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं को बेहतरीन बताया। उन्हेंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर में चिकित्सक, पैरा मेडिकल, पुलिस कर्मी व अन्य कर्मी समर्पण भाव से कोविड-19 में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंटर में भोजन व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था सुचारू है और बाहर से आने वाले सभी हिमाचलियों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है।

    डॉ. बिंदल ने क्वारंटाइन सेंटरों में बेहतरीन व्यवस्था जुटाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मुस्तैदी से काम करते हुए कोरोना महामारी की जंग में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ बेतहरनी सेवाएं और व्यवस्थाएं प्रदान कर रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.