Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अचीवमेंट : एसआई प्रियंका ठाकुर को मिलेगा डीजीपी डिस्क अवार्ड
    हिमाचल प्रदेश

    अचीवमेंट : एसआई प्रियंका ठाकुर को मिलेगा डीजीपी डिस्क अवार्ड

    By Himachal VartaMay 17, 2020
    Facebook WhatsApp
    अचीवमेंट : एसआई प्रियंका ठाकुर को मिलेगा डीजीपी डिस्क अवार्ड

    नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के पुलिस चौकी कच्चा टेंक की प्रभारी प्रियंका ठाकुर को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा जाएगा। गौर हो कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर 180 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयन किया गया है जिनमें सब इंस्पेक्टर प्रियंका ठाकुर का नाम भी शामिल है। सिरमौर पुलिस में बेहतरीन सेवाएं देने वाले सब इंस्पेक्टर प्रियंका ठाकुर द्वारा जिला मुख्यालय नाहन के सदर थाना तथा एसआईयू इंचार्ज के रूप में भी बेहतरीन सेवाएं दी हैं। उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने उनका नाम डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए भेजा था।
    प्रियंका मूल रूप से मंडी जिले के बलद्वाड़ा की रहने वाली है। इनकी माता आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता है जबकि पिता सैनिक रहे है। पिता के आर्मी में होने चलते इनमे देश प्रेम का जज्बा शुरू से ही रहा है।एसआई प्रियंका ठाकुर ने 2016 में पुलिस में बतौर एसआई भर्ती हुई। प्रशिक्षण के बाद इन्होने प्रोवेशन भी नाहन से ही किया तथा पहली पोस्टिंग भी पुलिस स्टेशन नाहन में ही हुई। इसके बाद सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम में उनको इंचार्ज बनाया गया उस दौरान प्रियंका ने वाइल्डलाइफ एक्ट में तस्करों को पकड़ा था व चार तेंदुए की खाले बरामद की थी। वही एनडीपीएस के विभिन्न मामलों में नशा तस्करों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया था।
    इसके अलावा प्रियंका ठाकुर ने विभिन्न स्कूलों तथा कॉलेजों में जाकर नशा निवारण कार्यक्रमो के जरिए विद्यार्थियों को भी नशे के खिलाफ जागरूक किया है। सिरमौर पुलिस में तेनात महिला अधिकारी को इस अवार्ड से नवाजा जाना गौरव की बात है।
    इससे महिलाओं का भी उत्साह बढ़ेगा तथा समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा वहीं बेटी है अनमोल के मायने सार्थक होंगें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.