नाहन। पच्छाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अत्रि का शनिवार देर शाम करीब आठ बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। 40 वर्षीय सीमा अत्री कांग्रेस पार्टी की संक्रिय कार्यकर्ता थी। सीमा के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद ने गहरा शोक प्रगट करता है।
कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष बेलिराम शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश, पूनम पंवार, जयप्रकाश चौहान, बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, उपाध्यक्ष खुशीराम ठाकुर, देवेंद्र सिंह शास्त्री, मुनिलाल पंवार।
रणजीत हाब्बी, सिरमौर सिंह, दिनेश आर्य, संजय पाल, सुरेन्द्र ठाकुर ओर सोशल मीडिया प्रभारी मोनी ठाकुर ने सीमा अत्रि के अक्समात निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोक सतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रगट की है।